भाजपा प्रदेश हाई कमान द्वारा सतीश चंद्र दिवाकर को सौपी गयी महानगर अध्यक्ष पद की कमान
फिरोजाबाद , भाजपा प्रदेश हाई कमान द्वारा सतीश दिवाकर महानगर अध्यक्ष पद की कमान सौपी गयी है वही अनुसूचित जाति के सतीश चन्द्र दिवाकर को अध्यक्ष बनाए जाने से सवर्ण समाज के लोगो में आक्रोश व्याप्त है।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर लोगो में काफी उत्साह रहा, नामांकन में सर्व समाज के लोगो ने महानगर के अध्यक्ष पद के लिए अपनी अपनी दावेदारी की थी, करीब 62 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। नामांकन प्रक्रिया के बाद लोगो ने काफी भागदौड़ की थी। वही अध्यक्ष पद में बदलाव होने की चर्चा जोर शोर से होने लगी। परन्तु मामला ठीक इसके विपरीत निकला जिससे भाजपा कार्य कर्ताओं द्वारा लगाई जा रही सारी अटकलों पर अनुसूचित जाति के सतीश दिवाकर को महानगर अध्यक्ष नियुक्त कर विराम लगा दिया।
जिसको लेकर सवर्ण समाज से जुड़े भाजपा कार्यकर्ताओ में काफी आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है। कि महानगर अध्यक्ष पर दो बार अनुसूचित जाति के राकेश शंखवार रह चुके हैं। तीसरी बार भी भाजपा हाई कमान ने अनुसूचित जाति पर पुन दांव खेलकर सतीश दिवाकर को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया हैं। यह निर्णय सवर्ण समाज के कार्यकर्ताओ के गले नही उतर रहा है।
भाजपा से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है, कि महापौर पद की सीट चुनाव के समय सामान्य की गई थी। चुनाव के मौके पर न जाने ऐसी कोन सी परिस्थितियां सामने आईं जिसके चलते महापौर की सामान्य सीट को बदलकर पिछड़ी जाति महिला के लिए पुन आरक्षित कर दी गई। जिस पर कामिनी राठौर को पदासीन कर दिया गया। जब कि इससे पूर्व पिछड़ी जाति की ही नूतन राठौर महापौर रही थी। हाई कमान के इस निर्णय से सामान्य सीट होने पर महापौर का चुनाव लडने के लिए चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में जुटे सवर्ण समाज के पार्टी से संबंधित नेताओं और पार्टी के कार्यकर्ताओ के मंसूबे पर पानी फिर गया।वह अपने को ठगा सा महसूस करने लगे।
रविवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर सतीश दिवाकर के नाम की घोषणा होते ही कार्यक्रताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया। ततपश्चात सतीश दिवाकर ने साथियों के साथ जाकर अटल पार्क में लगीं अटल बिहारी बाजपेयी की विशालकाय प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो मुझे जिम्मेदारी सौपी है। उसका में पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वाहन करूँगा। और विभिन्न समय मेआने वाले चुनाव में विजयी हासिल कराने का कार्य करूँगा।
टिप्पणियां