भाजपा ने संविधान खत्म कर दिया : राहुल गांधी

- राहुल गांधी ने लाेधवारी में बहुजन स्वाभिमान सभा को किया संबाेधित-राहुल ने प्रधानमंत्री माेदी व गृहमंत्री अमित शाह पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

रायबरेली। लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और वैचारिक संगठनों ने मिलकर संविधान को खत्म कर दिया है। हर जगह इनके वैचारिक संगठन के लोगों ने कब्जा कर रखा है। अब संविधान को बचाने की जिम्मेदारी आप सब की है।

राहुल गांधी अपने उप्र दाैरे के दूसरे दिन बुधवार को यहां लोधवारी में शहीद वीरा पासी की प्रतिमा के लोकार्पण के बाद आयोजित बहुजन स्वाभिमान सभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के लिए कुछ आपत्तिजनक शब्द भी बोले। राहुल गांधी ने कहा कि देश में महात्मा गांधी व अंबेडकर की जरूरत है। इन लोगों ने संविधान को फाड़ के फेंक दिया है। मनरेगा बंद कर दिया। विश्वविद्यालयों में अपने चांसलर बैठा दिए, जिन्हें कुछ नहीं आता है। वे केवल संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि महंगाई बढ़ रही है। आर्थिक व्यवस्था ध्वस्त हो रही है, लेकिन प्रधानमंत्री विदेश घूम रहे हैं। वह दूसरों को विदेश जाने से रोक रहे हैं। जब निर्णय लेने का समय है तो जनता को छोड़कर बाहर घूम रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हमेशा की तरह फ़िर प्रधानमंत्री कहेंगे कि उनकी गलती नहीं है। जबकि आर्थिक तूफ़ान आनेवाला है, जिसे आप सभी को ही भुगतना पड़ेगा। हिन्दुस्तान की सरकार और प्रधानमंत्री आप को बचा नहीं पाएंगें। स्थानीय सांसद गांधी ने लोगों से कहा कि अब चुप रहने का समय नहीं है। उठ खड़े होने का समय है। आवाज़ उठाने की ज़रूरत है।

लखनऊ में दिखी एकजुटता, भगवामय महौल के बीच जोरदार स्वागत ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में दिखी एकजुटता, भगवामय महौल के बीच जोरदार स्वागत

इससे पहले राहुल गांधी ने अमर शहीद वीरा पासी की प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, सांसद तनुज पुनिया सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के पहले राहुल गांधी ने भुएमऊ स्तिथ गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं व आमजन से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने को कहा व आमजन की समस्याओं को सुनकर निराकरण का आश्वासन दिया। राहुल ने भुएमऊ गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों, प्रतिनिधिमंडलों व आमजन से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया को दूर रखा गया। बाहर मिलने वालों का जमावड़ा लगा रहा। एक-एक व्यक्ति को अंदर भेजा गया।

राहुल गांधी से मिलने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अतुल सिंह ने बताया कि जिले की चरमराई विद्युत व्यवस्था को लेकर राहुल गांधी से चर्चा हुई है। इस पर उन्होंने जिलाधिकारी से बात की और जल्द निराकरण करने को कहा है। इसके अलावा महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी ने महिलाओं को सम्मान दिलाने का वादा किया है। सुलतानपुर से आये किसान नेता ने किसानों की समस्याओं को राहुल गांधी के सामने उठाया और संसद में उनकी आवाज़ उठाने की मांग की। लख़नऊ से आये क्रिकेट खिलाड़ी अभिषेक ने जिला लेवल पर खेल रहे प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी रोज़गार देने की मांग की। कांग्रेस नेता अम्बरीष बाजपेयी, इंजीनियर केसी शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके बाद वह अमेठी के लिए रवाना हो गए।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

चाय बनी जहर: नकली चाय का भंडाफोड़, छापेमारी में लाखों का माल सीज

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बड्डूपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शाहपुर में बीती शनिवार रात एसटीएफ, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि...
उत्तर प्रदेश 
चाय बनी जहर: नकली चाय का भंडाफोड़, छापेमारी में लाखों का माल सीज

नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश : नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप

गौरव गोगोई का कांग्रेस अध्यक्ष बने रहना भाजपा के लिए प्लस प्वाइंट : मंत्री पीयूष

गुवाहाटी। असम सरकार के मंत्री पीयूष हजारिका ने असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर कटाक्ष करते हुए कहा कि...
राष्ट्रीय  राज्य 
गौरव गोगोई का कांग्रेस अध्यक्ष बने रहना भाजपा के लिए प्लस प्वाइंट : मंत्री पीयूष

चंदन होला में प्रदर्शनी सामग्री के दो गोदामों में लगी आग, कई घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के चंदन होला इलाके में रविवार तड़के प्रदर्शनी (एक्जीबिशन) सामग्री से भरे दो टिन शेड गोदामों...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
चंदन होला में प्रदर्शनी सामग्री के दो गोदामों में लगी आग, कई घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

यूक्रेन का रूस पर फिर बड़ा ड्रोन हमला, सेंट पीटर्सबर्ग में तेल रिफाइनरी और सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

मॉस्को/कीव। यूक्रेन ने बीती रात रूस पर एक और बड़ा ड्रोन हमला किया। एक साथ सैकड़ों ड्रोन छोड़े। यूक्रेन ने...
अंतर्राष्ट्रीय 
यूक्रेन का रूस पर फिर बड़ा ड्रोन हमला, सेंट पीटर्सबर्ग में तेल रिफाइनरी और सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

उत्तर प्रदेश

चाय बनी जहर: नकली चाय का भंडाफोड़, छापेमारी में लाखों का माल सीज

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बड्डूपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शाहपुर में बीती शनिवार रात एसटीएफ, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि...
उत्तर प्रदेश 
चाय बनी जहर: नकली चाय का भंडाफोड़, छापेमारी में लाखों का माल सीज

नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश : नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप

आशियाना में बीएमडब्ल्यू के लॉकर से 26 लाख की संदिग्ध नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू

लखनऊ। राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र में पुलिस की सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आशियाना में बीएमडब्ल्यू के लॉकर से 26 लाख की संदिग्ध नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू

सास, ससुर और पति समेत 08 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र के उरदना गांव निवासी गीता साहू को दहेज में पल्सर बाइक...
उत्तर प्रदेश 
सास, ससुर और पति समेत 08 के खिलाफ मुकदमा दर्ज