काकोरी पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, जेवरात बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी के थाना काकोरी पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए चोरी की एक घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।जानकारी के अनुसार, मंगलवार को वादी मोनू उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र शिवराज सिंह निवासी ग्राम देवपुरी, निकट पावर हाउस, थाना काकोरी ने तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से उनकी माता और भाभी के जेवरात चोरी कर लिए गए हैं। इस पर थाना काकोरी में मु0अ0सं0 165/2026 धारा 305(ए)/331(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में सघन जांच और सुरागरसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को वाहन संख्या यूपी32एलटी 3634 सफेद अपाचे मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सागर कुमार पुत्र गोपी गौतम निवासी ग्राम गहरू, थाना सरोजनीनगर, लखनऊ (उम्र करीब 24 वर्ष) बताया। सख्ती से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर 09.05.2026 को ग्राम देवपुरी स्थित घर से इनवर्टर, बैटरी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए थे।

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में दोषी को 20 साल की सख्त कैद ये खबर भी पढ़े : ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में दोषी को 20 साल की सख्त कैद

चोरी का सामान बरामद 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मंगलसूत्र का लॉकेट, मांग टीका व चैन, सोने की जंजीर, दो जोड़ी पायल, बच्चों के दो कड़े सहित अन्य जेवरात बरामद किए हैं। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
वाहन के कागजात प्रस्तुत न करने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है। बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश जारी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

यूनिवर्सल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत भव्य पौध रोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित

देवरिया। यूनिवर्सल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खुखुन्दु शाखा में शुक्रवार को "एक वृक्ष मां के नाम" अभियान के तहत भव्य...
उत्तर प्रदेश 
   यूनिवर्सल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत भव्य पौध रोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित

शोध : मधुमेह वाले एमडीआर टीबी मरीजों में मौत का खतरा ज्यादा

लखनऊ । बहु दवा प्रतिरोधी (एमडीआर) टीबी से जूझ रहे मरीजों के इलाज में नई चुनौती सामने आई है। एमडीआर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शोध : मधुमेह वाले एमडीआर टीबी मरीजों में मौत का खतरा ज्यादा

मण्डल स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए छह खिलाड़ियों का चयन

बस्ती - जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को महेश प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज, रुधौली में संपन्न हुआ।...
उत्तर प्रदेश 
मण्डल स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए छह खिलाड़ियों का चयन

'जेन‑जेड कैंपस संवाद' का आयोजन विद्यार्थियों के साथ हुई सार्थक और प्रेरणादायी बातचीत

​बस्ती - भारतीय जनता पार्टी, बस्ती द्वारा आयोजित "जेन‑जेड कैंपस संवाद" कार्यक्रम के तहत आज जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों...