गोमतीनगर विस्तार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की इनामिया अभियुक्ता गिरफ्तार
लखनऊ । राजधानी के थाना गोमतीनगर विस्तार पुलिस टीम ने आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर मामले में वांछित चल रही 25 हजार रुपये की इनामिया अभियुक्ता को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।13 मई को वादी सुधीर कुमार सिंह निवासी गोरखपुर द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि विपक्षीगण द्वारा उनकी पुत्री रत्ना सिंह (उम्र लगभग 31 वर्ष) को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली।
इस सूचना पर थाना गोमतीनगर विस्तार में मु0अ0सं0-91/2026 धारा 108 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दो अभियुक्ताएं फरार चल रही थीं, जिन पर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
गिरफ्तारी की कार्रवाई
तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्ता वैशाली सिंह (उम्र लगभग 21 वर्ष), निवासी अमेठी को लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित होटल विजय श्री के रूम नंबर 203 से गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद अभियुक्ता को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस मामले में शामिल अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है तथा पूरे प्रकरण की विस्तृत विवेचना जारी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
