लखनऊ में आधी रात बड़ा हादसा: ट्रक को बचाने में बेकाबू हुई स्लीपर बस, घर में घुसी—चालक गंभीर घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के फूलवरिया मोड़ पर मंगलवार देर रात करीब 1:30 बजे एक स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि स्लीपर बस (संख्या NL 07B0685) वाराणसी से प्रयागराज होते हुए जयपुर जा रही थी। फूलवरिया मोड़ के पास अचानक सामने से आए ट्रक को बचाने के प्रयास में चालक ने बस को दाहिनी ओर मोड़ दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पास स्थित एक मकान में जा टकराया। हादसे में मकान मालिक इस्लाम मोहम्मद के घर का गेट और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

आगरा: राष्ट्रीय रोजगार मेले में 164 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति-पत्र ये खबर भी पढ़े : आगरा: राष्ट्रीय रोजगार मेले में 164 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति-पत्र

दुर्घटना में बस चालक विवेक चौहान (42 वर्ष) निवासी इटावा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका पैर टूटने के कारण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। वहीं बस परिचालक हर्षदीप (25 वर्ष) निवासी गंगानगर, राजस्थान भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

बस में सवार करीब 30–35 यात्रियों को मामूली चोटें आईं, सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। यात्रियों को वैकल्पिक साधनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटवाकर मार्ग को शीघ्र ही खाली कराया, जिससे यातायात सामान्य हो सका। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रंजिश में दबंगों ने पति-पत्नी व बेटी को पीटा, मुकदमा‌ दर्ज

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
रंजिश में दबंगों ने पति-पत्नी व बेटी को पीटा, मुकदमा‌ दर्ज

सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन

चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी सदर ब्लाक प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 दिवसीय...
मध्य प्रदेश 
सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन

एशियाई खेल: बुधवार से एथलेटिक्स अभियान, नीरज चोपड़ा की जगह लेंगे रोहित

भारत एशियाई खेलों में बुधवार से अपने एथलेटिक्स अभियान की शुरुआत करेगा। 23 से 29 सितंबर तक चलने वाली एथलेटिक्स...
खेल 
एशियाई खेल: बुधवार से एथलेटिक्स अभियान, नीरज चोपड़ा की जगह लेंगे रोहित

शिक्षा सेवा में चयनित 3567 अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

अब उप्र बदल रहा है यहां योग्य युवाओं को मिलती नौकरी: योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन हजार 567 चयनित...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षा सेवा में चयनित 3567 अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश

रंजिश में दबंगों ने पति-पत्नी व बेटी को पीटा, मुकदमा‌ दर्ज

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
रंजिश में दबंगों ने पति-पत्नी व बेटी को पीटा, मुकदमा‌ दर्ज

शिक्षा सेवा में चयनित 3567 अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

अब उप्र बदल रहा है यहां योग्य युवाओं को मिलती नौकरी: योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन हजार 567 चयनित...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षा सेवा में चयनित 3567 अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

पीएम आवास के लिए अन्य जातियों को बना दिया अनुसूचित

सोनभद्र। सरकार गरीबों और पात्रों को जहाँ प्रधानमंत्री आवास देकर पक्का छत उपलब्ध करा रही है, वहीं इस अति महत्वाकांक्षी...
उत्तर प्रदेश 
पीएम आवास के लिए अन्य जातियों को बना दिया अनुसूचित