28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल प्रस्तावित, सरकार ने की न करने की अपील

तीन दिवसीय हड़ताल के बीच 30 सितंबर को छमाही क्लोज़िंग से बढ़ सकती है ग्राहकों की परेशानी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रमाकांत मिश्र 

  • वित्तीय सेवा विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

बाराबंकी। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर केंद्र सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बैंक यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक हड़ताल का आह्वान किया है। इस बीच वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने बैंकों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक बैंकिंग सेवाएं सुचारु बनाए रखने के लिए गृह मंत्रालय से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। 

वित्तीय सेवा विभाग ने गृह मंत्रालय से बैंकों के महत्वपूर्ण ढांचे, जिनमें करेंसी चेस्ट, चेक क्लियरिंग प्रोसेसिंग सेंटर, डाटा सेंटर, डाटा रिकवरी सेंटर, ट्रेजरी ऑपरेशन, आईटी सेल, साइबर सिक्योरिटी और एटीएम आदि शामिल हैं, की पर्याप्त सुरक्षा के लिए राज्यों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है। साथ ही बैंक शाखाओं और कार्यालयों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा हड़ताल में शामिल नहीं होने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।
दो प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन

रेलवे के सिग्नल से छेड़छाड़ के मामले की जांच पुलिस करेगी ये खबर भी पढ़े : रेलवे के सिग्नल से छेड़छाड़ के मामले की जांच पुलिस करेगी

बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना तथा परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पी एल आई ) योजना वापस लेना शामिल था। सरकार के अनुसार पी एल आई योजना को फिलहाल स्थगित रखने का निर्णय लिया जा चुका है।

इसके बावजूद पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। इससे पहले 11 सितंबर को एक दिवसीय हड़ताल हो चुकी है। इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है तथा यूनियनों की ओर से 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का भी प्रस्ताव बताया गया है। 

30 सितंबर को छमाही क्लोज़िंग से बढ़ेगी चुनौती
ध्यान योग्य बात यह है कि  प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल का अंतिम दिन 30 सितंबर है, जो बैंकों की छमाही समाप्ति का महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दौरान मिलान, प्रावधान, ट्रेजरी और बाजार संबंधी कार्यों का विशेष महत्व रहता है। इसके पहले सप्ताहांत होने के कारण बैंकिंग सेवाओं पर लगातार कई दिनों तक असर पड़ने की आशंका जताई गई है। 

सरकार ने गिनाए कर्मचारियों के लिए किए गए उपाय
वित्त मंत्रालय ने अपने अपील पत्र में बैंक कर्मचारियों के वेतन एवं भत्तों में वृद्धि, स्टाफ वेलफेयर फंड में बढ़ोतरी, पदों की संख्या बढ़ाने, भर्ती, पदोन्नति और स्थानांतरण प्रक्रिया में सुधार सहित कई कदमों का उल्लेख किया है। 

सरकार ने बैंक कर्मचारियों से अपील की है कि लंबित मुद्दों का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाए और हड़ताल से बचते हुए बैंकिंग सेवाओं को निर्बाध बनाए रखने में सहयोग किया जाए। दूसरी ओर, हड़ताल का आह्वान करने वाले बैंक संगठनों की ओर से पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात सामने आई है। 

फिलहाल 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर बैंकिंग क्षेत्र में तैयारियां और गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसका अंतिम असर हड़ताल में कर्मचारियों की भागीदारी और आगे होने वाली बातचीत पर निर्भर करेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

एशियाई खेल: बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 3-0 से दी मात

भारत ने मंगलवार को मेजबान जापान को क्वार्टर फाइनल में 3-0 से हराकर एशियाई खेलों की पुरुष टीम बैडमिंटन स्पर्धा...
खेल 
एशियाई खेल: बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 3-0 से दी मात

आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

बस्ती - भारतीय ज्ञान परंपरा में आयुर्वेद का विशेष स्थान है। यह केवल रोगों के उपचार की चिकित्सा पद्धति नहीं,...
उत्तर प्रदेश 
आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर अभियान के तहत साइबर अपराधों की...
उत्तर प्रदेश 
साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस

जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

बस्ती - जिला चिकित्सालय बस्ती में व्यवस्थाओं और संसाधनों के उपयोग को लेकर सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ ने जिलाधिकारी को शिकायती...
उत्तर प्रदेश 
जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

शिक्षक संघ ने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

बस्ती - डायट प्राचार्य एवं सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक संजय कुमार शुक्ल के कार्य-व्यवहार को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक...