बहराइच: डीएम ने किया संजय सेतु का निरीक्षण, मलमास में महादेवा मेले के लिए तैयार होगा स्पेशल ट्रैफिक रूट

Published By Arun Agrawal
On
Arun Agrawal Picture

जरवलरोड बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। आगामी मलमास महादेवा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए बहराइच जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार शाम जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने घाघरा घाट संजय सेतु पहुँचकर चल रहे मरम्मत कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ मौके पर ही 'मंथन' किया। विदित हो कि आगामी मलमास माह में 17 मई से 16 जून तक पड़ोसी जनपद बाराबंकी में स्थित प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा मेला आयोजित होने जा रहा है। इस दौरान घाघरा घाट स्थित पीपा पुल पर श्रद्धालुओं और वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ जाता है। इसी चुनौती को देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ लंबी चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि ​श्रद्धालुओं की भीड़ और उनके वाहनों के आवागमन के लिए एक ब्लूप्रिंट तैयार किया जाए। ​संजय सेतु पर चल रहे मरम्मत कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि मुख्य मार्ग पर दबाव कम हो सके। ​सोमवार तक पूरा ट्रैफिक प्लान सेट कर प्रशासन को वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाए। निरीक्षण के दौरान एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि सुरक्षा और सुविधा के मानकों पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि ट्रैफिक डायवर्जन की आवश्यकता पड़ती है, तो उसे समय रहते सार्वजनिक किया जाए ताकि आम जनता को परेशानी न हो। इस दौरान एनएचएआई के जेई विपुल श्रीवास्तव, पीडब्लूडी एई अजीत सिंह, जेई एस के राव, थाना प्रभारी संतोष सिंह, डॉक्टर रईस अहमद सहित अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहें।

लेखक के बारे में

Arun Agrawal Picture

पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाले अरुण अग्रवाल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बहराइच ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और संतुलित कवरेज के साथ वह लगातार समाचारों पर काम कर रहे हैं।

नवीनतम

नशे पर रोक लगाने के लिए सबसे पहले मान कराएं टेस्टः तरुण चुग

पंजाब सरकार के नशे के खिलाफ अभियान पर भाजपा का बड़ा बयान नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब...
राष्ट्रीय 
नशे पर रोक लगाने के लिए सबसे पहले मान कराएं टेस्टः तरुण चुग

भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी ने मेरठ में की पुष्पवर्षा

हर-हर बम-बम से गूंज उठा पश्चिम उत्तर प्रदेश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी ने मेरठ में की पुष्पवर्षा

वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ, सीजेआई ने किया संबोधित

मप्र के इंदौर में दो दिवसीय 'वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस' का शुभारंभ भोपाल/इंदौर। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा...
मध्य प्रदेश 
वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ, सीजेआई ने किया संबोधित

वाराणसी: महिला पर दबाव बनाने के मामले में सपा पार्षद गिरफ्तार

वाराणसी। वाराणसी के मध्यमेश्वर वार्ड से समाजवादी पार्टी के पार्षद भइया लाल यादव को थाना चेतगंज पुलिस ने शनिवार को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: महिला पर दबाव बनाने के मामले में सपा पार्षद गिरफ्तार

प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी, स्वराज भवन में नेताओं से की मुलाकात

छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के माध्यम से सरकार को घेरने की पूरी तैयारी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी, स्वराज भवन में नेताओं से की  मुलाकात

उत्तर प्रदेश

भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी ने मेरठ में की पुष्पवर्षा

हर-हर बम-बम से गूंज उठा पश्चिम उत्तर प्रदेश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी ने मेरठ में की पुष्पवर्षा

वाराणसी: महिला पर दबाव बनाने के मामले में सपा पार्षद गिरफ्तार

वाराणसी। वाराणसी के मध्यमेश्वर वार्ड से समाजवादी पार्टी के पार्षद भइया लाल यादव को थाना चेतगंज पुलिस ने शनिवार को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: महिला पर दबाव बनाने के मामले में सपा पार्षद गिरफ्तार

प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी, स्वराज भवन में नेताओं से की मुलाकात

छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के माध्यम से सरकार को घेरने की पूरी तैयारी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी, स्वराज भवन में नेताओं से की  मुलाकात

यूपी में IAS-IPS अफसर हर माह विद्यार्थियों से करेंगे संवाद, देंगे करियर मार्गदर्शन

लखनऊ। प्रदेश के युवाओं के सर्वांगीण विकास व विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में IAS-IPS अफसर हर माह विद्यार्थियों से करेंगे संवाद, देंगे करियर मार्गदर्शन