बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र पीड़ित परिवार से मिले, अनाथ बच्चों की शिक्षा का उठाया जिम्मा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रैभानीपुर गांव में 38 वर्षीय संतोष दुबे के आकस्मिक निधन पर विधायक ने जताया शोक, अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के रैभानीपुर गांव में 38 वर्षीय संतोष दुबे के आकस्मिक निधन के बाद मंगलवार को बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।

 देश में लाेगाें काे अपने- अपने तरीके से उपासना करने की पूरी स्वतंत्रता है -मौलाना डॉ. कल्बे रुशेद ये खबर भी पढ़े :  देश में लाेगाें काे अपने- अपने तरीके से उपासना करने की पूरी स्वतंत्रता है -मौलाना डॉ. कल्बे रुशेद

विधायक ने परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए परिवार की हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर परिवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए।

बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र रैभानीपुर गांव पहुंचकर दिवंगत संतोष दुबे के परिजनों से मुलाकात की। विधायक ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि संतोष दुबे के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है, जिसके कारण उनके मासूम पुत्र प्रतीक और पुत्री रूही अब अनाथ हो गए हैं। बच्चों का एकमात्र सहारा लगभग 75 वर्षीय उनकी दादी हैं।

विधायक ने कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है, ऐसे में बच्चों की शिक्षा और भविष्य को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हो गई थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पिता के न रहने पर भी बच्चों की शिक्षा-दीक्षा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

मौके पर विधायक ने एसडीएम और सप्लाई इंस्पेक्टर से फोन पर वार्ता की, वहीं खंड विकास अधिकारी, एडीओ समाज कल्याण और लेखपाल को मौके पर बुलाकर परिवार को बाल कल्याण योजना, अंत्योदय राशन कार्ड, आवास योजना, वृद्धा पेंशन, रास्ता तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र दिलाने के निर्देश दिए।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

धनबाद नवोदय विद्यालय में छात्र से मारपीट पर बवाल, अभिभावकों ने किया धरना-प्रदर्शन

धनबाद। धनबाद के निरसा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागड़िया में 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ मारपीट...
झारखंड 
धनबाद नवोदय विद्यालय में छात्र से मारपीट पर बवाल, अभिभावकों ने किया धरना-प्रदर्शन

500 करोड़ के कथित क्रिप्टो घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

शिमला। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के शिमला सब-जोनल कार्यालय ने हिमाचल और पंजाब में दर्ज मामलों से जुड़े बहुचर्चित कथित क्रिप्टोकरेंसी...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
500 करोड़ के कथित क्रिप्टो घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

मूसलाधार बारिश से बिलासपुर जलमग्न, 40 से अधिक लोगों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

बिलासपुर/रायपुर। गुरुवार रात से शुक्रवार दोपहर तक हुई मूसलाधार बारिश से बिलासपुर जलमग्न हो गया है। शहर में बाढ़ जैसे...
छत्तीसगढ़ 
मूसलाधार बारिश से बिलासपुर जलमग्न, 40 से अधिक लोगों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

प्रदीप मिश्रा
उत्तर प्रदेश 
गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

उत्तर प्रदेश

गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

प्रदीप मिश्रा
उत्तर प्रदेश 
गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार शुक्ला ने किया श्रावस्ती आगमन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी कर कानून व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार शुक्ला ने किया श्रावस्ती आगमन

संस्कारों को सुरक्षित करने से संस्कृति अच्छी होती है--निर्भय सागर

फिरोजाबाद ,जैन नगर खेड़ा स्थित जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा मे पूज्य आचार्य निर्भय सागर महाराज ने उपस्थित जन...
उत्तर प्रदेश 
संस्कारों को सुरक्षित करने से संस्कृति अच्छी होती है--निर्भय सागर