महिला सुरक्षा, उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर,  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने व महिलाओं की सुरक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण हेतु ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक ।

इस अभियान के अंतर्गत सभी थानों की एंटीरोमियो टीमों द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत जानकारी दी गई, साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई । कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम के दौरान समस्त थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत क्रमशः- 01 थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा  मीरगंज, बेलहवा, भुवरिया, दलेलगंज में 02. महिला थाना द्वारा मेंहदावल बाईपास पर 03. थाना महुली पुलिस द्वारा मानपुर में 04. थाना मेहंदावल द्वारा स्थानपार, बारागद्दी में, 05. थाना बखिरा द्वारा लेडुआ महुआ, रसूलाबाद में, 06. थाना धर्मसिंहवा द्वारा कसया, पोखरभिटवा, मेंहदूपार में महिलाओं / बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया । 

देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं फर्जी दवाइयां ये खबर भी पढ़े : देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं फर्जी दवाइयां

*इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी और साथ ही महिलाओं से कहा गया कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं ।*

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर बागपत में हाई अलर्ट, टोल प्लाजा पर हाे रही चेकिंग

सोशल मीडिया पर भी सख्त नजर बागपत। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली एनसीआर बागपत...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर बागपत में हाई अलर्ट, टोल प्लाजा पर हाे रही चेकिंग

देवरिया के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में लगेंगे सोलर प्लांट, बिजली संकट होगा दूर

देवरिया। जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अब सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे, जिससे बिजली की समस्या...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में लगेंगे सोलर प्लांट, बिजली संकट होगा दूर

असम बाढ़ संकट पर अमित शाह ने सीएम हिमंत से की चर्चा, हरसंभव मदद का भरोसा

केंद्र सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल आज या कल में पहुंचेगा असम  गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को...
राष्ट्रीय 