नदी में डूबे युवकों के परिजनों को दिये गये अनुदान स्वरूप सहायता राशि

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दो दिन पूर्व रिंद नदी में नहाने गए 06 युवकों में 04 की डूबने से मौत हो गयी थी। इसके उपरांत बुधवार को मृतकों के आवास पहुंचकर बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने शोकाकुल परिजनों से भेंट की।

उन्होंने प्रत्येक पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वरूप प्रदान किए जाने वाले अनुदान की चेक सौंपी।

विधायक जैकी ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। दुःख की इस घड़ी में हम सभी लोग पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि गर्मियों में गहराई वाले स्थानों में नहाने न जाएं और सुरक्षित घाटों का ही उपयोग करें।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले क्रिकेट खेलकर लौट रहे तपनी गांव में रहने वाले मोबिन का बेटा निजाम, धमेंद्र रैदास का बेटा मोनू, हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश प्रजापति और शान साथ नहाने गए थे।

इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 के खिलाफ बिजली कर्मियों का विरोध तेज ये खबर भी पढ़े : इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 के खिलाफ बिजली कर्मियों का विरोध तेज

गांववालों के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 12:40 बजे उन्हें फोन पर निजाम ने बताया कि नहाते समय हसीबुद्दीन, अंश, शान और शहिद डूब गए हैं। मोनू और मुझे लोगों ने बचा लिया है। इसके बाद परिवार वाले मौके पर पहुंचे।

डायल-112 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।गोताखोरों की मदद से चारों के शवों को नदी से बरामद कर लिया गया। सभी को सीएचसी बिंदकी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ईरान युद्ध का असर, अमेरिकी मिसाइल भंडार भरने में जुटा पेंटागन

वॉशिंगटन। ईरान के साथ लंबे चले सैन्य संघर्ष के बीच अमेरिकी रक्षा विभाग अपने हथियारों और मिसाइलों के भंडार को...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान युद्ध का असर, अमेरिकी मिसाइल भंडार भरने में जुटा पेंटागन

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहशत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त

बोगोटा से करीब 400 किलोमीटर दूर पालमार क्षेत्र में रहा भूकंप का केंद्र, इक्वाडोर तक महसूस हुए झटकेबोगोटा। दक्षिण...
अंतर्राष्ट्रीय 
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहशत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त

डॉल्फिन तूफान से चीन में तबाही, शंघाई में बारिश का टूटा रिकॉर्ड

बीजिंग। जापान में भारी असर डालने के बाद डॉल्फिन तूफान ने चीन के पूर्वी तटीय क्षेत्रों में दस्तक दे दी...
अंतर्राष्ट्रीय 
डॉल्फिन तूफान से चीन में तबाही, शंघाई में बारिश का टूटा रिकॉर्ड

रायपुर: सारंगढ़ को स्वास्थ्य, शिक्षा और पशु चिकित्सा की बड़ी सौगात

रायपुर। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने सारंगढ़ प्रवास के दौरान जिले को स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और...
छत्तीसगढ़ 
रायपुर: सारंगढ़ को स्वास्थ्य, शिक्षा और पशु चिकित्सा की बड़ी सौगात

सिविल चिकित्सालय में पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी की शुरुआत

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,सिविल चिकित्सालय में न्यूरो सर्जन की तैनाती के बाद पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी का...
उत्तर प्रदेश 
सिविल चिकित्सालय में पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी की शुरुआत

उत्तर प्रदेश

सिविल चिकित्सालय में पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी की शुरुआत

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,सिविल चिकित्सालय में न्यूरो सर्जन की तैनाती के बाद पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी का...
उत्तर प्रदेश 
सिविल चिकित्सालय में पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी की शुरुआत

हरीनगर की सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

लखनऊ। सावन के दूसरे सोमवार को हरीनगर की सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा। कांवड़ यात्रा के दूसरे चरण...
उत्तर प्रदेश 
हरीनगर की सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

लखनऊ। एनडीडी के अंतर्गत राजधानी के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को...
उत्तर प्रदेश 
बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

14 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

लखनऊ। पावर कॉरपोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय नें कहा कि आउटसोर्सिंग के माध्यम...
उत्तर प्रदेश 
14 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन