यूपी गर्ल्स बटालियन का वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण शिविर शुरू, 500 छात्राएं हुए शामिल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊराष्ट्रीय कैडेट कोर के लखनऊ मुख्यालय के अंतर्गत 19वीं उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन द्वारा 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 4 जून से 13 जून तक तिवारीगंज स्थित श्री रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट परिसर में आयोजित किया जा रहा है।

कर्नल डॉ. दिनेश कुमार पाठक के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों की करीब 500 कैडेट्स हिस्सा ले रही हैं। शिविर के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, हथियार संचालन, मानचित्र अध्ययन, फील्ड क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट सहित सैन्य प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों पर भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कैडेट्स को सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने के लिए विशेषज्ञों द्वारा सड़क सुरक्षा, नागरिक सुरक्षा, महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर विशेष व्याख्यान और जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे।
 
शिविर के दौरान प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले थल सैनिक कैंप के लिए लखनऊ मुख्यालय की टीम को तैयार किया जाएगा। चयनित कैडेट्स को इसके लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण के साथ-साथ शिविर में खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। इससे कैडेट्स को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पर्यावरण दिवस पर स्वामी चिदानन्द ने दिया संदेश-“स्वच्छता बाहर, स्वच्छता भीतर”

भीतरी स्वच्छता अर्थात् अपने मूल स्वरूप की ओर लौटना: चिदानन्द सरस्वती
उत्तराखंड 
पर्यावरण दिवस पर स्वामी चिदानन्द ने दिया संदेश-“स्वच्छता बाहर, स्वच्छता भीतर”

हमीरपुर में दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दो युवकों ने घरेलू कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 हमीरपुर में दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

योग को वैश्विक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में मिलेगी नई पहचान: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ करते...
राष्ट्रीय  राज्य 
योग को वैश्विक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में मिलेगी नई पहचान: मोदी

बिजली कर्मियों की मांग: रिस्ट्रक्चरिंग व्यवस्था हटाकर हितैषी व्यवस्था लागू की जाए

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मियों की मांग: रिस्ट्रक्चरिंग व्यवस्था हटाकर हितैषी व्यवस्था लागू की जाए

सीजेपी की प्रेसवार्ता के लिए सिफारिशी पत्र लिखने पर मनोज झा ने दी सफाई

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में कथित ‘कॉकरोच जनता...
राज्य  बिहार  दिल्ली 
 सीजेपी की प्रेसवार्ता के लिए सिफारिशी पत्र लिखने पर मनोज झा ने दी सफाई

उत्तर प्रदेश

हमीरपुर में दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दो युवकों ने घरेलू कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 हमीरपुर में दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

बिजली कर्मियों की मांग: रिस्ट्रक्चरिंग व्यवस्था हटाकर हितैषी व्यवस्था लागू की जाए

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मियों की मांग: रिस्ट्रक्चरिंग व्यवस्था हटाकर हितैषी व्यवस्था लागू की जाए

बिजली आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें: खन्ना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नैमिषारण्य...
उत्तर प्रदेश 
बिजली आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें: खन्ना

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस: महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

लखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं...
उत्तर प्रदेश 
श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस: महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य