कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय किछौछा में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव 

Published By pavan saraswat
On
pavan saraswat Picture

अम्बेडकर नगर, १३ अप्रैल २०२६: कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय किछौछा (बसखरी तहसील, अम्बेडकर नगर) में सोमवार को वार्षिक उत्सव और नामांकन रैली का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक दिनेश तिवारी ने की। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी बसखारी हरिगोविंद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सीएमए शहजादे इदरीसी रहे।
 इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
 
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों द्वारा नामांकन रैली निकाली गई। रैली को मुख्य अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें सैकड़ों बच्चे सड़कों पर निकले। रैली में "बच्चे स्कूल आएंगे, शिक्षा का अधिकार मनाएंगे" जैसे नारे लगाए गए। रैली का उद्देश्य आसपास के गांवों के बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करना और नए सत्र में नामांकन बढ़ाना था। रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर माली चौराहे से राम जानकी तिराहा होते हुए वापस स्कूल पहुंची।
 
रैली के बाद वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लगी रही। छात्रों ने नृत्य, गायन, कविता पाठ और नाटक प्रस्तुत किए। छोटे बच्चों ने रंगारंग वेशभूषा में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी, जबकि बड़े छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के महत्व पर आधारित स्किट का मंचन किया। 
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव और प्रधानाध्यापक दिनेश तिवारी द्वारा मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बसखारी हरि गोविंद सिंह को बैज,  साल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बसखारी हरि गोविंद सिंह ने स्कूल कार्यक्रम की व्यवस्था देख बहुत प्रसन्न हुए और प्रधानाध्यापक की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मैं ऐसा भव्य कार्यक्रम नहीं देखा था।
उन्होंने कहा कि "यह उत्सव न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने और समुदाय को शिक्षा से जोड़ने का अवसर भी है। हमारा लक्ष्य है कि हर बच्चा स्कूल आए और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे।
इस दौरान स्कूल के कक्षा 1 से 8 तक प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को  मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
और कक्षा एक के बच्चों को पुस्तक वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से 
 एआरपी आशुतोष वर्मा दीपक तिवारी मोहम्मद मेहंदी प्रमोद कुमार विश्वकर्मा रणविजय यादव सहित स्कूल का समस्त स्टाफ स्थानीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार भी वितरित किए गए।
इस दौरान कक्षा 8 के बच्चों को माला पहनाकर विदाई की गई।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

pavan saraswat Picture

क्षेत्रीय पत्रकारिता में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले पवन सारस्वत अंबेडकरनगर में सक्रिय हैं और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और प्रशासनिक मामलों की समझ के साथ उन्होंने लंबे समय तक भरोसेमंद कवरेज किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

मौसम 25 अगस्त: आज 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मानसून की झमाझम बारिश को लेकर मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान...
राष्ट्रीय 
मौसम 25 अगस्त: आज 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

आईएमईसी कॉरिडोर और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से खुलेगा व्यापार का रास्ता

नई दिल्ली। भारत को वैश्विक व्यापार और लॉजिस्टिक्स का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में केंद्र सरकार तेजी से काम...
कारोबार 
आईएमईसी कॉरिडोर और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से खुलेगा व्यापार का रास्ता

राशिफल : 25 अगस्त, आज इनके कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी

मेष- मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 25 अगस्त, आज इनके कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी

जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) निर्माण के महाप्रबंधक आशीष बंसल ने हाल ही में प्रतिष्ठित जिरिबाम–इंफाल नई रेल लाइन परियोजना...
राष्ट्रीय 
जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

एम्सटेलवीन (नीदरलैंड्स)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना सोमवार को...
खेल 
भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

उत्तर प्रदेश

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

फिरोजाबाद, अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कार भारती के तत्वाधान में श्री राम चन्द्र पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित शिव महापुराण...
उत्तर प्रदेश 
 प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया

गोरखपुर। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी एवं प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा के...
उत्तर प्रदेश 
रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया