अम्बेडकरनगर: 49 नवचयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

कलेक्ट्रेट सभागार में 30 होम्योपैथिक फार्मासिस्टों और 19 एक्स-रे टेक्नीशियनों को बांटे गए नियुक्ति पत्र

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लोक भवन के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

अम्बेडकरनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज लोक भवन, लखनऊ में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ के माध्यम से चयनित होम्योपैथिक के फार्मासिस्ट, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक्स रे टेक्नीशियन, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के सांख्यिकीय अधिकारी एवं आयुष विभाग के प्रवक्ता पद पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

19sep5123456
       
इसी क्रम में जनपद अम्बेडकरनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद के 30 नवचयनित होम्योपैथिक फार्मासिस्टों एवं 19 एक्स-रे टेक्नीशियनों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्रों का वितरण  सदस्य विधान परिषद हरिओम पाण्डेय , विधायक कटेहरी  धर्मराज निषाद जी एवं मुख्य विकास अधिकारी, अम्बेडकरनगर द्वारा किया गया।
       
इस अवसर पर लोक भवन, लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नवनियुक्त कार्मिकों द्वारा देखा एवं सुना गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदस्य विधान परिषद हरिओम पाण्डेय  ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता के बिना योग्य अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया जा रहा है।
       
उन्होंने नवनियुक्त फार्मासिस्टों एवं एक्स-रे टेक्नीशियनों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करने का आह्वान किया। साथ ही सभी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विधायक कटेहरी  धर्मराज निषाद ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने नवनियुक्त फार्मासिस्टों एवं एक्स-रे टेक्नीशियनों को नियुक्ति पत्र प्राप्त होने पर बधाई देते हुए उनके नवीन दायित्वों के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

छोटी घटनाएं बड़ी न बनें, डीएम-एसपी रखें नजर: मुख्यमंत्री योगी ये खबर भी पढ़े : छोटी घटनाएं बड़ी न बनें, डीएम-एसपी रखें नजर: मुख्यमंत्री योगी

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान