लोहिया संस्थान में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर हुई एलुमनाई मीट

— उच्च रक्तचाप आज समाज में साइलेंट किलर बीमारी:प्रो सीएम

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

— कार्डियोलॉजी विभाग का प्रथम एलुमनाई मीट आयोजित

— उच्च रक्तचाप किसी लक्षण के सालों तक शरीर को नुकसान पहुंचाता : प्रो भुवन 

लखनऊ। उच्च रक्तचाप आज समाज में तेजी से बढ़ती हुई “ साइलेंट किलर ” बीमारी है,जो हार्ट अटैक,स्ट्रोक एवं किडनी रोगों का प्रमुख कारण बन रही है। ये बातें प्रो सीएम सिंह ने कही। शनिवार को डॉ० राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के कार्डियोलॉजी विभाग की ओर से विश्व उच्च रक्तचाप दिवस एवं प्रथम एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया। इसमें में दो सौ से अधिक फैकल्टी सदस्य,चिकित्सक,रेजिडेंट डॉक्टर,विद्यार्थी,स्वास्थ्यकर्मी,एलुमनाई एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रत्येक प्रतिभागी के लिए अपना ब्लड प्रेशर  मापना अनिवार्य किया गया था। प्रतिभागियों की बीपी रीडिंग ही कार्यक्रम में प्रवेश का “ टिकट ” बनी। इस अनूठी पहल के माध्यम से समाज को यह महत्वपूर्ण संदेश दिया। प्रो सीएम सिंह,नियमित बीपी जांच,स्वस्थ जीवनशैली एवं समय पर उपचार से इस बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कार्डियोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित इस अभिनव जागरूकता अभियान की सराहना की।
प्रो मुकुल मिश्रा ने विभाग की यात्रा को याद करते हुए बताया कि वर्ष 2011 में विभाग की शुरुआत हुई थी तथा वर्ष 2013 में केवल एक डीएम कार्डियोलॉजी छात्र के साथ शैक्षणिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ था। आज विभाग के 23 एलुमनाई देश के विभिन्न संस्थानों में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे हैं, जो विभाग के लिए गर्व का विषय है।
डीन प्रो० प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि उच्च रक्तचाप की रोकथाम ही हृदय रोगों की रोकथाम की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है। उन्होंने युवाओं एवं चिकित्सकों से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। प्रो भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि उच्च रक्तचाप अक्सर बिना किसी लक्षण के वर्षों तक शरीर को नुकसान पहुंचाता रहता है,इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने ब्लड प्रेशर की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कम नमक का सेवन,नियमित व्यायाम,तनाव नियंत्रण एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच हृदय रोगों की रोकथाम के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

 
 
 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

खाली पेट चाय कॉफी पीने से पेट में बढ़ सकती कई समस्याएं 

खाली पेट कॉफी पीने के नुकसान:अगर आप भी बिना कुछ खाए-पिए सुबह चाय-कॉफी पीते हैं तो यह आदत आपके...
लाइफस्टाइल 
 खाली पेट चाय कॉफी पीने से पेट में बढ़ सकती कई समस्याएं 

क्या  आपको मशरूम टिक्का का स्वाद पसंद है ?

मशरूम टिक्का  : अगर आपको पनीर टिक्का रेसिपी का स्वाद पसंद है तो एक बार मशरूम टिक्का मसाला भी ज़रूर...
खाना पकाना 
क्या  आपको मशरूम टिक्का का स्वाद पसंद है ?

घर में लगा है स्नेक प्लांट? ऐसे करें इसकी देखभाल

स्नेक प्लांट :स्नेक प्लांट घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ कम देखभाल में भी आसानी से बढ़ने वाला पौधा है।...
खेती-बाड़ी 
घर में लगा है स्नेक प्लांट? ऐसे करें इसकी देखभाल

चीन और भारत के बीच क्यों खास है ये हाई लेवल मीटिंग?

बीजिंग : भारत और चीन के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को लेकर कूटनीतिक स्तर पर...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन और भारत के बीच क्यों खास है ये हाई लेवल मीटिंग?

बच्चों में कैंसर क्यों होता है इसके लक्षण क्या होता है?

बच्चों में कैंसर : कैंसर तेजी से फैलने वाली बीमारी बन चुकी है। बड़े ही नहीं बच्चे भी इसकी चपेट...
नारी व बाल जगत 
बच्चों में कैंसर क्यों होता है इसके लक्षण क्या होता है?

उत्तर प्रदेश

शिक्षिका नैना आनंद की जहरीला पदार्थ खाने से दर्दनाक मौत, पति को फोन कर कहा था कि वह मर रही हैं

नैना आनंद दून इंटरनेशनल स्कूल में सामाजिक अध्ययन की शिक्षिका थीं
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिका नैना आनंद की जहरीला पदार्थ खाने से दर्दनाक मौत, पति को फोन कर कहा था कि वह मर रही हैं

जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

जौनपुर। पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन राविवार...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

मीरजापुर : गड्डे में युवक का और गंगा में उतराता मिला महिला का शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे ओवरब्रिज...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर : गड्डे में युवक का और गंगा में उतराता मिला महिला का शव

जौनपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दंपति को कुचला, दोनों की मौत

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में बदलापुर थाना क्षेत्र के कालिंजरा मोड़ के पास रविवार देर शाम को तेज रफ्तार बोलेरो...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दंपति को कुचला, दोनों की मौत