इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रों ने वैश्विक मानवाधिकार मूट कोर्ट प्रतियोगिता के फाइनल में बनाई जगह
अनन्या मिश्रा और अभिषेक मौर्य ने ‘इन-पर्सन एडवांस्ड वर्ल्ड राउंड्स’ के लिए किया क्वालीफाई
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि संकाय के दो छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के आठवें सेमेस्टर के छात्र अनन्या मिश्रा और अभिषेक मौर्य ने प्रतिष्ठित 18वीं नेल्सन मंडेला वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स मूट कोर्ट प्रतियोगिता-2026 के ‘इन-पर्सन एडवांस्ड वर्ल्ड राउंड्स’ के लिए क्वालीफाई किया है।
विश्वविद्यालय की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, टीम ने पहले अपने लिखित कानूनी प्रस्तुतीकरण (मेमोरियल) के आधार पर दुनिया भर की शीर्ष 50 टीमों में स्थान बनाया। उल्लेखनीय है कि एशिया से केवल 13 टीमें ही इस सूची में जगह बना सकीं। इसके बाद अनन्या और अभिषेक ने चार चरणों के वर्चुअल ‘वर्ल्ड ओरल राउंड्स’ में हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दुनिया की शीर्ष 24 टीमों में स्थान सुरक्षित किया।
ये खबर भी पढ़े : एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 580 दुर्लभ पक्षियों के साथ अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्कअब दोनों छात्र 13 से 17 जुलाई 2026 तक स्विट्जरलैंड के जिनेवा स्थित पैलेस दे नेशंस (Palais des Nations) में आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम चरण में इलाहाबाद विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। यहां वे अंतरराष्ट्रीय न्यायाधीशों, विधि विशेषज्ञों और मानवाधिकार क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के समक्ष अपने कानूनी तर्क प्रस्तुत करेंगे।
इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय और विधि संकाय के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। छात्रों की सफलता पर शिक्षकों, सहपाठियों और विश्वविद्यालय समुदाय ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।
