- सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर अलर्ट नजर आती है पुलिस
लखनऊ। बुधवार हजरतगंज चौराहे पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंककर विरोध जताया। हलांकि इस प्रदर्शन में पुलिस पुतला छीनने नहीं पहुंची। आमतौर पर सरकार का विरोध करने पर पुलिस पुतला छीनकर भागते नजर आती है।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने जातिसूचक टिप्पणी की है। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जातिसूचक टिप्पणी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती।
उन्होंने संबंधित बयान पर आपत्ति जताते हुए विरोध जारी रखने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने आरोप लगाया कि 7 तारीख की बैठक में शाक्य, मौर्य, कुशवाहा और सैनी समाज को बोलने से रोककर उनका अपमान किया गया। बीजेपी ने अखिलेश से इस कथित टिप्पणी पर जवाब मांगा। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की।