अखिलेश यादव ने मतदाता सूची पर भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, चेताया कार्रवाई का रास्ता

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के जरिए धांधली और फर्जी वोटर बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास बताया और कहा कि सपा इसे सफल नहीं होने देगी।

मंगलवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा समर्थक वोट बनाने की प्रक्रिया में हेराफेरी करते पाए गए, तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। पार्टी ने इस प्रक्रिया के लिए सभी बूथ प्रभारियों को एफआईआर का प्रारूप भी भेज दिया है, ताकि हर स्तर पर निगरानी हो सके।

मुरदाबाद जिले में बारिश के दौरान कच्ची छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत ये खबर भी पढ़े : मुरदाबाद जिले में बारिश के दौरान कच्ची छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

अखिलेश ने एसआईआर को एनआरसी की तर्ज पर बताया और कहा कि चुनाव आयोग द्वारा यह काम किया जा रहा है, जो मूल रूप से गृह मंत्रालय का दायित्व था। उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान को कि चार करोड़ वोट कट गए थे, मतदाता सूची में गड़बड़ी का सबूत बताया।

मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत केंद्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न ये खबर भी पढ़े : मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत केंद्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

सपा अध्यक्ष ने केंद्रीय और राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों में भारी अंतर पर भी सवाल उठाया। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रदेश में 12 करोड़ 56 लाख मतदाता हैं, जबकि राज्य की सूची में अकेले ग्रामीण क्षेत्रों में 12 करोड़ 69 लाख मतदाता दर्ज हैं। शहरी मतदाताओं को जोड़ने पर यह संख्या 17 करोड़ से अधिक हो जाती है। अखिलेश ने पूछा कि जब बीएलओ और अधिकारी वही हैं, तो इतनी बड़ी असंगति कैसे हो सकती है।

कान्हा गौशाला की बदहाली पर गौसेवक का बड़ा आरोप, सीवीओ को शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सुधार ये खबर भी पढ़े : कान्हा गौशाला की बदहाली पर गौसेवक का बड़ा आरोप, सीवीओ को शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सुधार

भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा के साथ नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा भूमाफिया की तरह काम कर रही है, सरकारी और गरीबों की जमीनों पर अवैध कब्जा करवा रही है और हर विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। अखिलेश ने स्पष्ट किया कि 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा का कोई नामोनिशान नहीं रहेगा।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शासन की जनहितकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार

संत कबीर नगर, आज दिनांक 12.06.2026 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर  आलोक कुमार* एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा संयुक्त...
उत्तर प्रदेश 
शासन की जनहितकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार

 आग लगने से पहले इमारत में दाखिल हुई नकाबपोश महिला, सीसीटीवी फुटेज जांच में नया मोड़

नई दिल्ली । दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में हुए दर्दनाक अग्निकांड की जांच में नया मोड़ आ गया है।...
दिल्ली 
 आग लगने से पहले इमारत में दाखिल हुई नकाबपोश महिला, सीसीटीवी फुटेज जांच में नया मोड़

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में  01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी

लखनऊ। प्रदेश के नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण...
उत्तर प्रदेश 
नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप...