गाजीपुर कांड पर विश्वकर्मा समाज का विरोध प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी और सहायता की मांग

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शाहजहांपुर। नीशू विश्वकर्मा पुत्री सियाराम विश्वकर्मा निवासी ग्राम कटरिया थाना करंडा जिला गाजीपुर की विगत 14/15 अप्रैल को बलात्कार कर हत्या किये जाने के विरोध में विश्वकर्मा एकीकरण अभियान के तत्वावधान में इस घटना के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को सुरक्षा और पचास लाख आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह को दिया गया। 

ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम प्रधान का पुत्र आशुतोष सिंह ही इस घटना का मास्टर माइंड है जो पीड़ित परिवार पर दबाव बनाये रखता है और विश्वकर्मा समाज के लोगों के मिलने पर आपत्ति करता है और गांव वालों को भड़का कर बलवा कराता है।

हर घर तिरंगा' अभियान: परिषदीय विद्यालयों में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर ये खबर भी पढ़े : हर घर तिरंगा' अभियान: परिषदीय विद्यालयों में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर

इस घटना की रिपोर्ट भारी जन दबाव के बाद चार दिन बाद दर्ज हो सकी और एक अभियुक्त गिरफ्तार हुआ एक फरार है। गत दिनों पीड़ित परिवार से मिलने गए विश्वकर्मा समाज के एक प्रतिनिधिमण्डल पर आशुतोष सिंह ने गांव वालों को भड़का कर हमला करा दिया जिसमें थानाध्यक्ष समेत क‌ई लोग घायल हुए।

विश्वकर्मा समाज ने आशुतोष सिंह के ख़िलाफ़ एफ़आइआर दर्ज किये जाने की मांग की है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी पुलिस प्रशासन पर विश्वकर्मा समाज के पीड़ित परिवारों की समस्याओं का निराकरण न किये जाने के संबंध में एक पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया।

जिसमें कहा गया है कि ग्राम परसौना खलीलपुर थाना निगोही के रामनाथ के पुत्र गजेंद्र को गांव के तीन लोग 27/4/2024 को बुला ले गए जो आज तक वापस नहीं आया।

जिसकी गुमशुदगी थाना निगोही में 23/5/2024 को दर्ज है। पुलिस इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। गजेंद्र की वृद्ध माँ शांति देवी व पिता रामनाथ अधिकारियों के दरवाजों पर ठोकरें खा रहे हैं। 

इसके अलावा थाना सेहराम‌ऊ दक्षिणी के ग्राम बबक्करपुर का भी एक प्रकरण जिलाधिकारी को अवगत कराया गया जिसमें ग्राम समाज की 18 लाख रुपये मूल्य जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले के ख़िलाफ़ क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

जबकि ग्राम समाज की भूमि पर पाती राम जाटव द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत करने वाले विश्वकर्मा समाज के शोभित कुमार शर्मा और उसके भाइयों को हरिजन उत्पीड़न के झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है।

पीड़ित परिवारों द्वारा पूर्व में की गई सभी शिकायतों और साक्ष्यों का सिलसिलेवार हवाला देते हुए निष्पक्ष जाँच और कार्यवाही की मांग की गई है। 

ज्ञापन देने वालों में विश्वकर्मा एकीकरण अभियान के प्रदेश प्रभारी नरेश पांचाल सहित महेश योगी, यशवंत मैथिल, श्रीनिवास शर्मा, वीरेश शर्मा, निर्दोष शर्मा, अश्वनी शर्मा, रमेश चन्द्र शर्मा, लोकेश शर्मा, संदीप शर्मा.

राकेश शर्मा, मुनेश कुमार शर्मा, विवेक शर्मा, पवन शर्मा, पीयूष शर्मा, नीरज शर्मा, अनुज शर्मा,शोभित शर्मा,विवेक आस्तिक, मुकेश राठौर, महेंद्र पाल, राजकुमार प्रजापति सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 के तीसरे दिन शुक्रवार को केंद्रीय संस्कृति और...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार काे राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम...
छत्तीसगढ़ 
मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 'हमारा प्रदेश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़...
मध्य प्रदेश 
विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

काठमांडू। नेपाल के नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याओं को उठाते हुए शुक्रवार को संसद में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी)...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किये का संयुक्त रक्षा समझौता, तीनों देंगे जवाब

रियाद। पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का में आयोजित शिखर सम्मेलन के दौरान शुक्रवार को ‘मक्का संयुक्त रक्षा...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किये का संयुक्त रक्षा समझौता, तीनों देंगे जवाब

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर