शराब की दुकान में घुसकर सेल्समैन से मारपीट, पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई शुुरू
लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र में दबंगों ने शराब की दुकान पर मौजूद सेल्समैन से मारपीट की। दुकान बंद होने के बाद दबंग शराब लेने पहुंचे थे। मना करने पर वहां मौजूद सेल्समैन व अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित पक्ष ने मड़ियांव थाने में तहरीर दी है।
जानकीपुरम निवासी जतिन जायसवाल मड़ियांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधा रोड पर अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। उन्होंने बताया सोमवार रात 10 बजे दुकान बंद करके अंदर अन्य कर्मचारियों के साथ कैश गिन रहे थे। तभी गगन नाम का युवक अपने 10-15 साथियों के साथ दुकान पर आकर शराब मांगने लगा।
दुकान बंद होने की वजह से शराब देने से मना कर किया तो उन लोगों नले गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद दुकान का शटर जबरदस्ती उठाकर अंदर घुस गए। धारदार हथियार से मारपीट शुरू कर दी। जिससे सिर पर तीन जगह गंभीर चोट लगी।
दुकान में मौजूद दो अन्य कर्मचारियों को भी बुरी तरह पीटा। दुकान में रखे कैश को लूटने का प्रयास किया। बाहर निकालने के दौरान दुकान में रखी पीओएस मशीन तोड़ दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले में पुलिस का कहना है तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
