जज की पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप,रसोइए ने की आत्महत्या

परिजनों का रोड पर शव रखकर हंगामा

जज की पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप,रसोइए ने की आत्महत्या

लखनऊ। जज की पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने सुसाइड कर लिया। परिवार का आरोप है कि जज की पत्नी चोरी का आरोप लगाकर प्रताड़ित कर रही थी। आक्रोशित परिजनों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। परिवार वाले जज के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद शांत हुए।

जानकारी के मुताबिक़ महेश निषाद (35) हजरतगंज इलाके के लक्ष्मण मेला मैदान रोड का रहने वाला था। वह अलीगंज में रहने वाले एक जज के घर में 4 साल से खाना बनाने का काम करता था। बुधवार को उसने फंदे से लटक कर जान दे दी। इससे पहले महेश ने एक वीडियो और ऑडियो जज की पत्नी को भेजा था। दरअसल, जज के घर होली के दूसरे दिन साढ़े 6 लाख की चोरी हो गई थी। इसका आरोप महेश निषाद पर लगा था। चोरी का पता चलने पर जज ने महेश को फोन करके घर बुलाया था। लेकिन, होली होने की वजह से महेश ने उस दिन काफी शराब पी रखी थी।
 
इसलिए वह बुलाने के बावजूद जज के घर नहीं गया। इसकी वजह से होली के अगले दिन जज महेश के घर पहुंचे। वह महेश और उसकी पत्नी कविता को अपनी गाड़ी में बैठाकर साथ ले गए। कुछ देर बाद पत्नी को घर भेज दिया। देर रात तक जब महेश नहीं लौटा, तो परिवार वालों को चिंता हुई। वे लोग जज के घर गए। वहां पता चला कि जज ने महेश को पुलिस के हवाले कर दिया है। इसके बाद परिवार वाले थाने पहुंचे, लेकिन महेश वहां नहीं मिला। अगले दिन वे लोग फिर से जज के घर गए, तो उनके सर्वेंट क्वार्टर में महेश घायल पड़ा मिला। उसके शरीर पर मारपीट के निशान थे। इसके बाद परिवार शिकायत करने थाने पहुंचा। इस पर 2 पुलिस वाले महेश को थाने लेकर आए।

मृतक महेश की पत्नी कविता ने आरोप लगाया कि जज कि पत्नी रोजाना फोन करके उसको प्रताड़ित कर रही थी। डेढ़ लाख रुपए देने का दबाव बना रही थी। कविता ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब 10.30 बजे मैं पति महेश को चाय देकर पड़ोस में चली गई। इस दौरान महेश ने एक वीडियो और ऑडियो बनाया। फिर उसे जज की पत्नी को भेज दिया। इसके बाद वह पंखे के सहारे फंदे से लटक गया। मेरे परिवार में दो बच्चे शुभी (17) और आर्यन (13) हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। लक्ष्मण मेला मैदान रोड के रहने वाले महेश निषाद (35) ने बुधवार को सुसाइड कर लिया। लक्ष्मण जज के घर में रसोइए का काम करते थे। जज की पत्नी ने उनपर होली के दूसरे दिन चोरी करने का आरोप लगाया था। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मण तब से अवसाद में थे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट खुले, मुख्यमंत्री सहित 15 हजार से अधिक श्रद्धालु बने साक्षी श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट खुले, मुख्यमंत्री सहित 15 हजार से अधिक श्रद्धालु बने साक्षी
बदरीनाथ धाम । विश्व प्रसिद्ध श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट रविवार सुबह सेना की गढ़वाल स्काउट रेजीमेंट के बैंड की भक्तिमय...
आज ग्वालियर आएंगे उपराष्ट्रपति  
माय रीवा सिटीजन ऐप का  मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल की जंयती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने किया नमन
आरसीबी ने आईपीएल 2025 के रोमांचक मुकाबले में  सीएसके को 2 रन से हराया
 एनसीआर में सक्रिय लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
आज जिला न्यायालय भवन और सर्किट हाउस का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण