एलयू: मूल्यांकन में लापरवाही को लेकर परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन

एबीवीपी का लखनऊ विश्वविद्यालय में विशाल प्रदर्शन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखनऊ महानगर द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय और उसके संबद्ध महाविद्यालयों में विधि के छात्रों की परीक्षाओं और कॉपियों के मूल्यांकन में हुई भारी लापरवाही के खिलाफ बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया।

सिटी लॉ कॉलेज के इकाई मंत्री के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कानून के छात्र शामिल हुए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।छात्रों का आरोप है कि हाल ही में जारी हुए परीक्षा परिणामों में कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान घोर अनियमितता बरती गई है, जिससे कई होनहार छात्रों के भविष्य पर संकट मंडराने लगा है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने परीक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया की मांग की।

लखनऊ में युवक के साथ मारपीट और निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में युवक के साथ मारपीट और निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज

आंदोलन की उग्रता को देखते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ० विद्यानंद त्रिपाठी प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे। एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल, जिसमें मुख्य रूप से प्रांत मंत्री अर्पण कुशवाहा और जुगल किशोर पांडे शामिल थे जिन्होने ने परीक्षा नियंत्रक को अपनी मांगों का एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।सौंपे गए मांगपत्र में मुख्य रूप से विधि विद्यार्थियों के परिणामों की दोबारा जांच कराने, मूल्यांकन में लापरवाही बरतने वाले दोषी प्रोफेसरों पर कार्रवाई करने और भविष्य में प्रवेश परीक्षा, शिक्षण शुल्क तथा परीक्षा परिणामों में आने वाली तकनीकी व प्रशासनिक कमियों का स्थायी समाधान निकालने की मांग की गई है।

चौतरफा दबाव और छात्रों के कड़े विरोध के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को झुकना पड़ा। परीक्षा नियंत्रक डॉ० विद्यानंद त्रिपाठी ने एबीवीपी की मुख्य मांगों को सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया और छात्रों को आश्वासन दिया कि, विसंगतियों को दूर करने के लिए तत्काल प्रभाव से आगामी सुधारात्मक कार्यवाही शुरू की जा रही है।

प्रदर्शन के बाद प्रांत मंत्री अर्पण कुशवाहा ने कहा कि, एबीवीपी छात्रों के अधिकारों की लड़ाई के लिए हमेशा तत्पर है। प्रवेश परीक्षा से लेकर शुल्क निर्धारण और परिणाम घोषित होने तक, किसी भी स्तर पर होने वाले भ्रष्टाचार या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय सीमा के भीतर छात्रों की समस्याओं का पूरी तरह समाधान नहीं हुआ, तो परिषद इससे भी बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।इस प्रदर्शन को लेकर छात्रो के बी हंगामा बचा हुआ छात्रो के रिजल्ट को लेकर यह प्रदर्शन परम सीमा पर पहुंच चुका है।  

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना नदी के किनारे बसे बटेश्वर में बटेश्वर शिव मंदिर कॉरिडोर के...
उत्तर प्रदेश 
बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

खरगोनः कार की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके...
मध्य प्रदेश 
खरगोनः कार की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत

मध्य प्रदेश: ई-प्रवेश प्रणाली ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2026-27 में 5.24 लाख विद्यार्थियों को मिला प्रवेश

भोपाल। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश प्रणाली ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एक नया कीर्तिमान स्थापित...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ई-प्रवेश प्रणाली ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2026-27 में 5.24 लाख विद्यार्थियों को मिला प्रवेश

चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

कौशाम्बी। जिले में छह वर्ष पुराने हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन...
उत्तर प्रदेश 
चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

कौशाम्बी। जिले में आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

उत्तर प्रदेश

बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना नदी के किनारे बसे बटेश्वर में बटेश्वर शिव मंदिर कॉरिडोर के...
उत्तर प्रदेश 
बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

कौशाम्बी। जिले में छह वर्ष पुराने हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन...
उत्तर प्रदेश 
चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

कौशाम्बी। जिले में आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

  अम्बेडकरनगर । जनपद पुलिस ने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जुलाई-2026 की यह...
उत्तर प्रदेश 
जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान