राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया कुल 60,802 वादों का निस्तारण

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ न्यायमूर्ति राम मनोहर नरायण मिश्र, प्रशासनिक न्यायमूर्ति, बस्ती मण्डल के द्वारा ज्ञान की देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। ज्ञातव्य है कि प्रशासनिक न्यायमूर्ति एक दिवसीय दौरे पर बस्ती सेशन डिवीजन के निरीक्षण एंव कामकाज की समीक्षा के लिए बस्ती आये थे। प्रशासनिक न्यायमूर्ति का स्वागत जनपद न्यायाधीश शमसुल हक एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती देवेन्द्र कुमार-प्रथम ने पौधा देकर तथा न्यायिक अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने इस अवसर पर जिला कारागार, बस्ती की ओर से लगायी गयी प्रदर्शिनी का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए वृक्षारोपण किया। वादकारियों तथा अधिवक्तागण की सुविधा के लिए लगाये गये लिफ्ट एवं कॉरिडोर का उद्घाटन भी किया। उक्त अवसर पर प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने परिवार न्यायालय में सुलह-समझौता कर साथ-साथ रहने को तैयार दंपत्तियों को बधायी दी तथा उनके सुखमय जीवन की शुभकामनाएँ दी। 
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के कुल 60,802 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें बैंक ऋण व अन्य प्रकार से सम्बन्धित प्री-लिटिगेशन स्तर पर 58,246 मामलों का एवं न्यायालयों के 2,556 वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराया गया। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा कुल 65 मामले निस्तारित किए गए जिसमें रू 94,70,000 की धनराशि क्षतिपूर्ति के रूप में प्रदान की गई एवं आपराधिक वादों के निस्तारण के फलस्वरूप कुल रू.71,800 की धनराशि अर्थदण्ड के रूप में वसूल की गयी एवं अन्य सभी मामलों में कुल रू० 5,08,02,373, इस प्रकार कुल रू 6,03,44,173 की धनराशि वसूल की गई। 
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला कारागार, बस्ती में निरूद्ध बन्दियों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प कला तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग की ओर से एक जिला एक उत्पाद के तहत उत्पादों की प्रदर्शिनी भी लगाई गई, जो आम जन के क्रय हेतु भी उपलब्ध थी एवं न्यायिक अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण एवं अन्य द्वारा उक्त सामग्रियों को क्रय भी किया गया था।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

गुवाहाटी में इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तैरते जहाजों पर योग का आयोजन

गुवाहाटी। भारत के आंतरिक जलमार्ग तंत्र की प्रमुख संस्था, इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (आईडब्लूएआई) द्वारा इस वर्ष 12वें अंतर्राष्ट्रीय...
राज्य 
गुवाहाटी में इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तैरते जहाजों पर योग का आयोजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक रवि शर्मा,  सौंपे विकास से जुड़े 9 प्रमुख प्रस्ताव 

झांसी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी आगमन पर नगर विधायक रवि शर्मा ने सर्किट हाउस में उनसे शिष्टाचार भेंट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक रवि शर्मा,  सौंपे विकास से जुड़े 9 प्रमुख प्रस्ताव 

मंदिर की छत पर सो रहे पुजारी की निर्मम हत्या

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव स्थित भज्जी का पुरवा में शनिवार देर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मंदिर की छत पर सो रहे पुजारी की निर्मम हत्या

परिषदीय विद्यालयों में 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनभागीदारी का नया कीर्तिमान स्थापित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
परिषदीय विद्यालयों में 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

वाटर पार्क घूमने जा रहे युवकों की बाइक को हाइवा ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

मीरजापुर। अहरौरा-जमुई मार्ग पर रविवार दोपहर महुली गांव के सामने तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवक...
उत्तर प्रदेश 