नोएडा में लैब टेक्नीशियन सहित 6 लोगों ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ । नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले एक लैब टेक्नीशियन सहित 6 लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि 21 अप्रैल को थाना सेक्टर 20 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 30 से स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल के कैंपस में रहने वाले अवधेश कुमार पुत्र अवनीश कुमार उम्र 19 वर्ष मूल निवासी जनपद श्रावस्ती उत्तर प्रदेश ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक ने चार पेज का एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने अपने परिजनों से माफी मांगते हुए कहा है कि वह लायक बेटा नहीं बन पाया। उन्होंने बताया कि मृतक लैब टेक्नीशियन (प्रशिक्षु )था। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वह इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में रहने वाले रामलाल पुत्र कृष्ण उम्र 33 वर्ष ने मंगलवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में रहने वाले दीपक पुत्र ओमप्रकाश उम्र 28 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

जीएसटी ट्रिब्यूनल में अपील करने की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी ये खबर भी पढ़े : जीएसटी ट्रिब्यूनल में अपील करने की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाली सुनीता पत्नी जितेश कुमार उम्र 23 वर्ष ने अपने घर पर बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह साहबेरी गांव में रहती थी। उन्होंने बताया कि मृतका मूल रूप से जनपद संभल के रहने वाली थी। उसकी ढाई वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में सृष्टि मुखर्जी पुत्री अमिताभ मुखर्जी ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में रहने वाले नीरज कुमार शर्मा पुत्र वासुदेव शर्मा उम्र 28 वर्ष ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रामगढ़ से कोरबा जा रही बस हादसे का शिकार, यात्रियों में मची चीख-पुकार

जशपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगरपानी में आज शुक्रवार सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर...
छत्तीसगढ़ 
रामगढ़ से कोरबा जा रही बस हादसे का शिकार, यात्रियों में मची चीख-पुकार

ईरान: अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू, ताबूत पर रखा गया खास लाल झंडा

तेहरान। ईरान में इस साल 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में मारे गए देश के सर्वोच्च नेता...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान: अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू, ताबूत पर रखा गया खास लाल झंडा

हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के भितरा गांव में बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

सीवान में पट्टीदारों के बीच खूनी संघर्ष, युवक को उतारा मौत के घाट

सीवान। जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सरारी गांव में पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर गुरुवार रात...
बिहार 
सीवान में पट्टीदारों के बीच खूनी संघर्ष, युवक को उतारा मौत के घाट

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश समेत तीन घायल; 11 लाख नकदी बरामद

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे पुलिस मुठभेड़ के दौरान पचास हजार के इनामी बदमाश सहित तीन आरोपित घायल...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस मुठभेड़ में  50 हजार का इनामी बदमाश समेत तीन घायल; 11 लाख नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश

हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के भितरा गांव में बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश समेत तीन घायल; 11 लाख नकदी बरामद

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे पुलिस मुठभेड़ के दौरान पचास हजार के इनामी बदमाश सहित तीन आरोपित घायल...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस मुठभेड़ में  50 हजार का इनामी बदमाश समेत तीन घायल; 11 लाख नकदी बरामद

एटा में खड़ी रोडवेज बस में कंटेनर ने मारी भीषण टक्कर, पांच यात्रियों की मौत, कई घायल

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  एटा में खड़ी रोडवेज बस में कंटेनर ने मारी भीषण टक्कर, पांच यात्रियों की मौत, कई घायल

हनीमून पर वियतनाम ले जाकर हत्या की कोशिश का आरोप

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 हनीमून पर वियतनाम ले जाकर हत्या की कोशिश का आरोप