प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का प्रयास करने वाले 6 अभियुक्त गिरफ्तार

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - थाना हरैया पुलिस, एसओजी टीम द्वारा थाना हरैया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 105/2026 धारा 109(1)/190/191(2)/191(3)/115(2)/352/351(3)/324(4) BNS से सम्बन्धित अभियुक्त विपुल पुत्र नन्दुलाल उम्र 23 वर्ष निवासी लबदहा थाना हर्रैया जनपद बस्ती,संजीत पुत्र प्रेम कन्नौजिया उम्र 19 वर्ष निवासी लबदहा थाना हर्रैया जनपद बस्ती,अभिषेक पुत्र घनश्याम गौतम उम्र 19 वर्ष निवासी त्रिलोकपुर निवासी थाना हर्रैया जनपद बस्ती,शाहबान पुत्र मोहम्मद सत्तार उम्र 23 वर्ष निवासी त्रिलोकपुर निवासी थाना हर्रैया जनपद बस्ती को एक अदद आला जरायम पाईप राड लोहे का, एक अदद लकड़ी का डंडा सहित मुखबिर की सूचना पर दिनांक 22.05.2026 को समय 03.10 AM पर संसारीपुर से त्रिलोकपुर तिवारी जाने वाले मार्ग खैरी ओझा मोड़ से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त छोटू उर्फ विक्रम पुत्र विनोद उम्र 19 वर्ष निवासी त्रिलोकपुर तिवारी थाना हर्रैया जनपद बस्ती ,मन्टू उर्फ रजनीश पुत्र राम जनम निवासी त्रिलोकपुर तिवारी थाना हर्रैया जनपद बस्ती को रजौली मोड़ से दिनांक 22.05.2026 को गिरफ्तार किया गया ।
घटना दिनांक 24/25.04.2026 को कुछ अज्ञात लोगो द्वारा नीरज पुत्र रामानन्द ग्राम छपिया थाना पैकोलिया जिला बस्ती के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई गई । रात्रि के अंधेरे में घायल अवस्था में ही नीरज को अधमरा कर दिया गया था। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना हरैया पर मु0अ0सं0 105/2026 धारा 109(1)/190/191(2)/191(3)/115(2)/352/351(3)/324(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । घायल नीरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया से तत्काल जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर किया गया और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जीवन मृत्यु से जूझते हुए नीरज, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में काफी दिनों तक अचेतावस्था में रहे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहां से उन्हें दिनांक 11.05.2026 को डिस्चार्ज किया गया। नीरज घर तो आ गए, लेकिन अभी भी वह उपचाराधीन ही है।छानबीन से यह भी ज्ञात हुआ कि घायल नीरज का किसी लड़की से प्रेम संबंध था। इसी लड़की का प्रेम संबंध अभियुक्त विपुल से भी हो गया। जब अभियुक्त विपुल को ज्ञात हुआ कि नीरज भी उसकी प्रेमिका के संपर्क में है तो उसने नीरज को अपने रास्ते से हटाने के लिए अपने साथियों के सहयोग से सहयुक्त होकर इस आपराधिक घटना को अंजाम दिया। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत 50 जिलों में बरसेंगे बादल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है। अगले 24 घंटे के लिए शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत 50 जिलों में बरसेंगे बादल

जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में एक छात्रा से गैंगरेप के आरोपित जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस ने शॉर्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

ऑपरेशन विजय की गौरवगाथा को देश का सलाम, कारगिल के वीरों के बलिदान को किया याद

नई दिल्ली। कारगिल विजय दिवस पर कृतज्ञ राष्ट्र आज वीर जवानों को नमन कर रहा है। इस वर्ष मुख्य कार्यक्रम...
राष्ट्रीय 
ऑपरेशन विजय की गौरवगाथा को देश का सलाम, कारगिल के वीरों के बलिदान को किया याद

STF का बड़ा एनकाउंटर: सुशील मूंछ गैंग का ₹50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 38 से ज्यादा केस थे दर्ज

बागपत। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ यूनिट और सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
STF का बड़ा एनकाउंटर: सुशील मूंछ गैंग का ₹50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 38 से ज्यादा केस थे दर्ज

ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में कलाधाम सोसायटी के पास प्राधिकरण द्वारा बोरिंग के लिए खोदे गए...
उत्तर प्रदेश 
ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश

जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में एक छात्रा से गैंगरेप के आरोपित जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस ने शॉर्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

STF का बड़ा एनकाउंटर: सुशील मूंछ गैंग का ₹50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 38 से ज्यादा केस थे दर्ज

बागपत। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ यूनिट और सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
STF का बड़ा एनकाउंटर: सुशील मूंछ गैंग का ₹50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 38 से ज्यादा केस थे दर्ज

ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में कलाधाम सोसायटी के पास प्राधिकरण द्वारा बोरिंग के लिए खोदे गए...
उत्तर प्रदेश 
ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

यूपी बोर्ड 2027 की हाईस्कूल-इंटर परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए तारीखें तय

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड 2027 की हाईस्कूल-इंटर परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए तारीखें तय