एक दिवसीय रोजगार मेले में 59 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार का अवसर
मुजाहिद खां
रामपुर:मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अन्तर्गत जनपद के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवायोजन विभाग द्वारा पुरानी तहसील परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 03 प्रतिष्ठित कम्पनियों के एचआर/प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।
रोजगार मेले में युवाओं ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कम्पनियों के एचआर प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में युवाओं को अपने भीतर कौशल विकसित करना चाहिए तथा अपनी रुचि के अनुरूप रोजगार के अवसरों का चयन करना चाहिए।उन्होंने कहा कि जीवन में जब भी अवसर प्राप्त हो,उसका तत्काल लाभ उठाना चाहिए।
ये खबर भी पढ़े : ग्राम सचिवालयों में मिलेगी आधार अपडेट की सुविधा, 50 पंचायत सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण : जिलाधिकारीप्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी जमीर हुसैन खाँ ने बताया कि रोजगार मेले में पुखराज हेल्थ केयर प्रा.लि. रामपुर द्वारा वेलनेस एडवाइजर पद हेतु 17 अभ्यर्थियों,अशोका लीलैंड रुद्रपुर द्वारा ऑपरेटर पद हेतु 23 अभ्यर्थियों तथा फनफस्ट ग्लोबल स्किल प्रा.लि. द्वारा मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र हेतु 19 अभ्यर्थियों को नौकरी के ऑफर प्रदान किए गए।उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में कुल 105 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से साक्षात्कार उपरान्त 59 अभ्यर्थियों को रोजगार हेतु ऑफर लेटर प्रदान किए गए।सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले को युवाओं के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायी पहल बताया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
