MBBS सीटों में बड़ा इजाफा, 1.36 लाख से ज्यादा सीटें; 25 नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी

मैट्रिक्स NEET UG 2026 काउंसलिंग के दौरान एडमिशन का बनेगा आधार 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • 1,27,028 से बढ़कर 1,36,939 हुई संख्या

देश में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा विस्तार हुआ है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए MBBS सीटों की नई संख्या जारी कर दी है। इसके अनुसार, अब देश के 823 मेडिकल कॉलेजों में कुल 1,36,939 MBBS सीटों पर छात्रों को प्रवेश मिलेगा। यह सीट मैट्रिक्स NEET UG 2026 काउंसलिंग के दौरान एडमिशन का आधार बनेगा।

9,911 नई सीटों को मिली मंजूरी
मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) के आंकड़ों के मुताबिक, इस सत्र में MBBS की कुल सीटों में बड़ा इजाफा हुआ है। पहले से मंजूर 1,27,028 सीटों के अलावा इस साल 9,911 नई सीटों को स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही देश में मेडिकल शिक्षा के अवसर और बढ़ गए हैं।

छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने सरकारी कॉलेजों में 700 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया को दी हरी झंडी ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने सरकारी कॉलेजों में 700 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया को दी हरी झंडी

सरकारी और निजी कॉलेजों में बढ़ा सीटों का आंकड़ा
नई सीटों में सरकारी और निजी दोनों मेडिकल कॉलेजों का योगदान है। देश के 441 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अब कुल 63,296 MBBS सीटें उपलब्ध होंगी। इनमें 2,111 सीटों की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 382 निजी मेडिकल कॉलेजों में कुल 73,643 सीटों पर प्रवेश मिलेगा। निजी संस्थानों में इस बार 7,800 नई सीटें जोड़ी गई हैं।

25 नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी
NMC ने इस सत्र के लिए देश में 25 नए मेडिकल कॉलेजों को भी मंजूरी प्रदान की है। इनमें 7 सरकारी मेडिकल कॉलेज शामिल हैं, जहां करीब 400 MBBS सीटें उपलब्ध होंगी। इसके अलावा 18 निजी मेडिकल कॉलेजों में लगभग 2,000 सीटों पर छात्रों को दाखिला मिलेगा। बाकी सीटों को पहले से संचालित मेडिकल कॉलेजों की प्रवेश क्षमता बढ़ाकर जोड़ा गया है।

स्वीकृत सीटों पर ही देना होगा प्रवेश
नेशनल मेडिकल कमीशन ने सभी मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे केवल उन्हीं सीटों पर छात्रों का दाखिला लें, जिन्हें आधिकारिक मंजूरी मिली है। किसी भी संस्थान को अपनी स्वीकृत क्षमता से अधिक छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति नहीं होगी।

यदि भविष्य में किसी कॉलेज की सीटों में बदलाव किया जाता है, तो मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड इसके लिए संशोधित आदेश जारी करेगा और नई सीटों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

क्या आपके बिल्डर ने तय दर से अधिक ली GST? अगर हां तो अब ले सकते रिफंड

FORM GST RFD-01 के माध्यम से कर सकते आवेदन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में घर खरीदने वालों के लिए राहत भरी...
उत्तर प्रदेश 
क्या आपके बिल्डर ने तय दर से अधिक ली GST? अगर हां तो अब ले सकते रिफंड

रायबरेली में दर्दनाक हादसा: नहर पुलिया से टकराई तेज रफ्तार कार, सिपाही समेत 3 की मौत

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक तेज रफ्तार कार बुधवार को नहर पुलिया से टकरा गई। हादसे में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रायबरेली में दर्दनाक हादसा: नहर पुलिया से टकराई तेज रफ्तार कार, सिपाही समेत 3 की मौत

रिश्वतखोरी मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंध समेत दो गिरफ्तार

सुलतानपुर । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की बैंक ऑफ बड़ौदा कोईरीपुर शाखा के शाखा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रिश्वतखोरी मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंध समेत दो गिरफ्तार

विधायक जितना अध्ययन करेंगे, उतनी मजबूती से जनता की आवाज उठाएंगे: ओम बिरला

वरिष्ठ विधायकों से सीखने की प्रवृत्ति बनाएं रखें: लोकसभा अध्यक्ष जयपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि विधानसभा...
राजस्थान 
विधायक जितना अध्ययन करेंगे, उतनी मजबूती से जनता की आवाज उठाएंगे: ओम बिरला

कानपुर में पीपीएन कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने खुद को गोली से उड़ाया, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर । उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में हनुमान विहार क्षेत्र में बुधवार को पीपीएन कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष...