41 डिग्री पारा: पार्कों का समय बदला, स्कूल टाइमिंग को लेकर ‘डीएम ऑर्डर’

मंगलवार को भी दोपहर एक से चार बजे तक लू के थपेड़ों ने किया बेहाल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मौसम विभाग का अनुमान, चार-पांच दिन तक तापमान में नहीं होगी गिरावट

  • एलडीए ने लोहिया पार्क में स्पोर्ट्स जोन का समय सुबह 7 से रात 8 बजे तक रखा
  • प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा आठ तक के स्कूलों की टाइमिंग सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होगी
लखनऊकहने को भले ही आज का दौर अत्याधुनिक सुविधाओं व उच्च तकनीक से युक्त हो, मगर हर खासोआम के डेली रूटी के जनजीवन पर अभी भी मौसम बदलने का प्रभाव तुरंत ही पड़ना शुरू हो जाता है। बीते एक हफ्ते से जिस तरह से मौसम ने राजधानी लखनऊ सहित समूचे उत्तर प्रदेश में करवट ली और फिर बेहाल करने वाली गर्मी का दौर शुरू हुआ है, वो अभी भी बदस्तूर जारी है। मंगलवार को लखनऊ शहर का तापमान करीब 41 डिग्री तक पहुंच गया और संभावना यह भी जतायी जा रही थी कि यह इससे भी ऊपर जा सकता है।
 
हालांकि सुबह ठीक ठाक धूप निकली, पछुआ हवायें भी चल रही थीं मगर समय बढ़ने के साथ ही ये ठंडी हवायें होने लगी और फिर खासकर सुबह सवेरे अपने अपने निज निवास से अपने कामकाज को और वहीं स्कूली बच्चों के विद्यालय जाने की जद्दोजहद देखने को मिली। सुबह 11 बजे तक ही मौसम पूरी तरह हीट वेव की जद में आ गया और फिर इसका सीधा असर जनजीवन पर देखने को मिला। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार प्रदेश में निचले क्षोभ मंडल में आ रही पछुआ हवाओं के साथ महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से उत्तराखंड के तराई भाग को छोड़कर प्रदेशभर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार करता चला गया। आगे संभावना जतायी कि आगामी सप्ताह के दौरान मौसम सामान्य बना रहने और तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। आगामी 4-5 दिनों के दौरान कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है।

गौर हो कि मौसम के रुख को ध्यान में रखते हुए एक दिन पहले ही बेसिक शिक्षा निदेशालय ने सभी संबंधित स्कूलों के लिये 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव का आदेश जारी किया, मगर इस पर राजधानी लखनऊ में ही काफी स्कूलों में नजर नहीं आया। जानकारों का कहना रहा कि ऐसे तमाम स्कूल प्रबंधन और उनकी टीम अभी भी इस बाबत ‘डीएम ऑर्डर’ जारी होने का इंतजार कर रही। यानी कि उन्हें केवल और केवल स्कूलों के सिलेबस को तय समय में खत्म करने, फीस जमा करने, नये एडमिशन करने में दिलचस्पी दिख रही, बल्कि उन्हीं के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की परेशानी नहीं दिखती।
 
schools02
 
तमाम अभिभावकों का कहना रहा कि जिस तरह से हीट वेव चल रहा ऐसे में बच्चे कभी भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में स्कूलों की टाइमिंग में जल्द ही बदलाव हो जाना चाहिये।  यूपी में भीषण गर्मी के बीच योगी सरकार ने 8वीं तक के परिषद स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। 8वीं तक के स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेंगे। बच्चों की छुट्टी दोपहर 12:30 बजे हो जाएगी।
 
मदरसों में इसी टाइमिंग पर छुट्टी होगी। शिक्षक दोपहर डेढ़ बजे तक स्कूल में रहेंगे। वहीं निजी स्कूलों में क्लासेस कब तक चलेंगी, यह फैसला प्रबंध समिति ले सकती है। अभी तक स्कूलों का समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक था। लखनऊ के डीएम विशाख जी. अय्यर ने बताया- लखनऊ के निजी स्कूलों में समय बदलने का आदेश आज मंगलवार को जारी कर दिया। इसके तहत प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों की टाइमिंग अब आगे से सुबह 7:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी।
 
वहीं लखनऊ में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए एलडीए प्रशासन ने लोहिया पार्क में बने स्पोर्ट्स जोन को बच्चों के लिए सुबह 7 से रात 8 बजे तक खोलने को कहा। पहले यह समय सुबह 10 से रात 8 बजे तक था, जिसे लेकर अभिभावकों ने आपत्ति जताई थी। पहले स्पोर्ट्स जोन देर से खुलने के कारण बच्चों को तेज धूप में खेलना पड़ता था। अभिभावकों का कहना था कि 10 बजे तक सूरज तेज हो जाता है, जिससे बच्चों में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। 
 
लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

चल पड़ी पहली हाइड्रोजन ट्रेन ... मगर मंज़िल महज़ रेलवे नहीं

हाइड्रोजन ट्रेन चलती कैसे है? अगर मैं आपसे पूछूं कि भारत ने हाइड्रोजन ट्रेन क्यों बनाई, तो शायद पहला जवाब...
विचार मित्र 
चल पड़ी पहली हाइड्रोजन ट्रेन ... मगर मंज़िल महज़ रेलवे नहीं

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरीः टिन्नू और मनीष यादव को रिमांड पर जेल से लाई पुलिस, 39 घंटे होगी पूछताछ

अयोध्या। श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी और गबन मामले के आरोपित राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू और मनीष यादव को शनिवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरीः टिन्नू और मनीष यादव को रिमांड पर जेल से लाई पुलिस, 39 घंटे होगी पूछताछ

मकान में घुसे चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपित

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के रतेह चौराहा के पास स्थित सेमरा कलां गांव में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मकान में घुसे चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपित

उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुद्दाविहीन विपक्ष अब भ्रम की छिछली राजनीति पर...
उत्तर प्रदेश 
सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव प्रसाद मौर्य