श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरीः टिन्नू और मनीष यादव को रिमांड पर जेल से लाई पुलिस, 39 घंटे होगी पूछताछ

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अयोध्या। श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी और गबन मामले के आरोपित राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू और मनीष यादव को शनिवार को 39 घंटे की रिमांड पर पुलिस ने लिया है। दोनों आरोपितों को सुबह जिला जेल से निकालकर पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया और पुलिस लाइन लेकर पहुंची। यहां पुलिस चढ़ावा की रकम और साजिश पर गहन पूछताछ कर रही है।

मंदिर में चढ़ावा की गबन की गई रकम की बरामदगी, इस मामले में शामिल अन्य संभावित आरोपितों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम के पीछे किसी साजिश के पहलुओं पर विस्तृत पूछताछ, पुलिस और जांच एजेंसी ने करना शुरू कर दिया है।

"द लॉक हाउस , खेल अन्दर का" को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन ये खबर भी पढ़े : "द लॉक हाउस , खेल अन्दर का" को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन

इस प्रकरण की जांच कर रहे विवेचक क्षेत्राधिकारी (अयोध्या) आशुतोष तिवारी ने बताया कि चढ़ावा अनियमितता के मामले में दो आरोपितों को रिमांड पर लिया गया है। जेल से पुलिस हिरासत में लेने के तुरंत बाद आरोपितों को चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजने से पहले भी जांच होगी।

उल्लेखनीय है कि मामले के विवेचक आशुतोष तिवारी ने विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन की अदालत में दोनों आरोपितों से गहन पूछताछ के लिए शुक्रवार को सात दिन की पुलिस रिमांड की मांग की थी। अदालत ने शनिवार सुबह 8 बजे से 19 जुलाई की रात 11 बजे तक, कुल 39 घंटे की पुलिस रिमांड अनुमति प्रदान की है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मोहनलालगंज में डेढ़ करोड़ की ठगी मामले में जांच की रफ्तार धीमी, ढाई महीने से अटका

पीड़ितों ने सख्त कार्रवाई की मांग मोहनलालगंज। डेढ़ करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले में पुलिस जांच की धीमी...
उत्तर प्रदेश 
मोहनलालगंज में डेढ़ करोड़ की ठगी मामले में जांच की रफ्तार धीमी, ढाई महीने से अटका

2027 की सियासी बिसात पर INDIA गठबंधन सक्रिय, सुनील सिंह से मिले राजेंद्र पाल गौतम

इंडिया गठबंधन में तेज हुई 2027 की सियासी तैयारी संयुक्त आंदोलन और चुनावी रणनीति पर मंथन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की...
उत्तर प्रदेश 
2027 की सियासी बिसात पर INDIA गठबंधन सक्रिय, सुनील सिंह से मिले राजेंद्र पाल गौतम

मेरा हक, मेरा सपना, मेरा लोकतंत्र-अब और इंतजार नहीं : कृति आरके जैन

आरक्षण का सूरज उदय हुआ, लेकिन महिलाओं के लिए अभी भी अंधेरा भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी विडंबना यह नहीं...
विचार मित्र 
मेरा हक, मेरा सपना, मेरा लोकतंत्र-अब और इंतजार नहीं : कृति आरके जैन

उत्तर प्रदेश

मोहनलालगंज में डेढ़ करोड़ की ठगी मामले में जांच की रफ्तार धीमी, ढाई महीने से अटका

पीड़ितों ने सख्त कार्रवाई की मांग मोहनलालगंज। डेढ़ करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले में पुलिस जांच की धीमी...
उत्तर प्रदेश 
मोहनलालगंज में डेढ़ करोड़ की ठगी मामले में जांच की रफ्तार धीमी, ढाई महीने से अटका

2027 की सियासी बिसात पर INDIA गठबंधन सक्रिय, सुनील सिंह से मिले राजेंद्र पाल गौतम

इंडिया गठबंधन में तेज हुई 2027 की सियासी तैयारी संयुक्त आंदोलन और चुनावी रणनीति पर मंथन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की...
उत्तर प्रदेश 
2027 की सियासी बिसात पर INDIA गठबंधन सक्रिय, सुनील सिंह से मिले राजेंद्र पाल गौतम

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरीः टिन्नू और मनीष यादव को रिमांड पर जेल से लाई पुलिस, 39 घंटे होगी पूछताछ

अयोध्या। श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी और गबन मामले के आरोपित राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू और मनीष यादव को शनिवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरीः टिन्नू और मनीष यादव को रिमांड पर जेल से लाई पुलिस, 39 घंटे होगी पूछताछ