बरेली जंक्शन पर 30 दिन का मेगा ब्लॉक, मुंबई रूट की ट्रेनों पर बढ़ा दबाव, दो प्रमुख एक्सप्रेस रद्द

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बरेली। बरेली जंक्शन के यार्ड में होने वाले बड़े मरम्मत और अपग्रेडेशन कार्य का असर रेल यात्रियों की आवाजाही पर पड़ने लगा है। रेलवे ने यार्ड में काम के लिए 30 दिन का मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इसके चलते बरेली से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। सबसे ज्यादा असर मुंबई और मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों पर पड़ा है। रेलवे ने बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और बरेली-इंदौर एक्सप्रेस को करीब एक महीने के लिए निरस्त कर दिया है। दोनों ट्रेनों की अग्रिम टिकट बुकिंग भी बंद कर दी गई है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक बरेली जंक्शन के यार्ड में पुरानी वाशिंग लाइन संख्या 36 और 37 की मरम्मत के साथ उन्हें आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप तैयार किया जाएगा। इसके लिए पांच जुलाई से तीन अगस्त तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान ट्रेनों के संचालन को सुचारु रखने के लिए कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है तो कुछ के मार्ग में बदलाव किया गया है।

रोजगार सजृन के लिए मुम्बई में रोड-शो करेगा पर्यटन ये खबर भी पढ़े : रोजगार सजृन के लिए मुम्बई में रोड-शो करेगा पर्यटन

रेलवे के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि 14314/14313 बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का संचालन 11 जुलाई से तीन अगस्त तक प्रभावित रहेगा। इसी तरह 14320/14319 बरेली-इंदौर एक्सप्रेस आठ जुलाई से 30 जुलाई तक नहीं चलेगी। इन दोनों ट्रेनों की टिकट बुकिंग भी रोक दी गई है। इससे मुंबई और इंदौर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों का सहारा लेना पड़ेगा।

इसके अलावा बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन भी एक महीने तक रद्द रहेगी। 54075/54076 बरेली-दिल्ली पैसेंजर का संचालन पांच जुलाई से तीन अगस्त तक नहीं होगा। वहीं बरेली-चंदौसी रेलखंड पर पुल संख्या तीन की मरम्मत के लिए 11 जुलाई को नौ घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण 64178/64177 मुरादाबाद-बरेली पैसेंजर भी प्रभावित रहेगी।

हालांकि रेलवे ने यात्रियों को कुछ राहत देते हुए कुछ विशेष तारीखों पर ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। लोकमान्य तिलक-बरेली एक्सप्रेस 13 और 20 जुलाई को चलेगी, जबकि इंदौर-बरेली एक्सप्रेस 16 जुलाई को संचालित होगी। इन ट्रेनों का मार्ग बदला रहेगा। ये ट्रेनें झांसी के बजाय बीना, गुना और ग्वालियर होकर संचालित की जाएंगी।

ट्रेनों के निरस्त होने से मुंबई रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। बरेली से मुंबई जाने वाले यात्री अब रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस और काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में सीट तलाश रहे हैं। इन ट्रेनों में वेटिंग बढ़ने लगी है और यात्रियों को कन्फर्म टिकट के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।

मेगा ब्लॉक और अलग-अलग रेलखंडों पर चल रहे निर्माण कार्यों का असर ट्रेनों की समयपालन व्यवस्था पर भी दिखाई दे रहा है। मंगलवार को कई लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस करीब छह घंटे तक लेट रही, जबकि उपासना एक्सप्रेस में भी कई घंटे की देरी दर्ज की गई। सत्याग्रह एक्सप्रेस, अमृतसर-सहरसा गरीब रथ और जम्मूतवी एक्सप्रेस भी प्रभावित रहीं।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यार्ड में होने वाले कार्य यात्रियों की सुविधा और भविष्य में बेहतर ट्रेन संचालन के लिए जरूरी हैं। काम पूरा होने के बाद जंक्शन की व्यवस्थाओं में सुधार आने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

दिल्ली: दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे...
दिल्ली 
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

रूस के भीषण हमले से दहला यूक्रेन, मिसाइल-ड्रोन अटैक से कई इमारतें तबाह, 2 की मौत

कीव (यूक्रेन)। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की की देश में रूस के बड़े हमले की चेतावनी के कुछ घंटे बाद...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस के भीषण हमले से दहला यूक्रेन,  मिसाइल-ड्रोन अटैक से कई इमारतें तबाह, 2 की मौत

वेनेजुएला में भूकंप का कहर, मृतकों की संख्या 2,295 पहुंची; UN ने जताई 10 हजार तक मौतों की आशंका

काराकास (वेनेजुएला)। वेनेजुएला में दिन गुजरने के साथ-साथ भूकंप त्रासदी में हताहतों की बढ़ती संख्या डरावनी होती जा रही है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में भूकंप का कहर, मृतकों की संख्या 2,295 पहुंची; UN ने जताई 10 हजार तक मौतों की आशंका

अमरनाथ तीर्थयात्रियों को रवाना करने से पहले उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने की पूजा-अर्चना

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ तीर्थयात्रियों के प्रथम दल को रवाना करने से पहले पूजा-अर्चना...
राज्य  जम्मू कश्मीर 
अमरनाथ तीर्थयात्रियों को रवाना करने से पहले उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने की पूजा-अर्चना

पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ सस्ता

सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल :भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल कीमतों...
कारोबार 
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ सस्ता

उत्तर प्रदेश

इंसानियत खत्म लात मारती हुई महिला नर्स

लात मारती हुई महिला नर्स:आज के जमाने में फोन के बिना वाली जिंदगी शायद ही कोई सोच सकता है। फोन...
उत्तर प्रदेश  विचार मित्र 
इंसानियत खत्म लात मारती हुई महिला नर्स

जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन : कुलवंत सिंह कालरा

कानपुर। समाजवादी पार्टी जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रही है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन : कुलवंत सिंह कालरा

रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता में गूंजा ‘पढ़े बेटी, बढ़े बेटी’ का संदेश

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग में “पढ़े बेटी, बढ़े बेटी” एवं...
उत्तर प्रदेश 
रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता में गूंजा ‘पढ़े बेटी, बढ़े बेटी’ का संदेश

कानपुर-कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे को मिली रफ्तार, जमीन अधिग्रहण के लिए राजपत्र जारी

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के बहु प्रतीक्षित कानपुर कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर-कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे को मिली रफ्तार, जमीन अधिग्रहण के लिए राजपत्र जारी