फतेहपुर में पिकअप पेड़ से टकराकर पलटा, 29 घायल

7 को कानपुर हैलट रेफर किया गया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

फतेहपुर। जिले के बिन्दकी थाना क्षेत्र के ग्राम कुरई के पास रविवार सुबह करीब 9 बजे एक पिकअप वाहन पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार 29 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना बिन्दकी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज फतेहपुर पहुंचाया।

घायलों में बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। चिकित्सकों ने 7 घायलों को हेड इंजरी के चलते बेहतर उपचार के लिए कानपुर हैलट रेफर किया है। अन्य घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। फिलहाल किसी भी घायल की स्थिति अत्यधिक गंभीर नहीं बताई जा रही है।

भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय ये खबर भी पढ़े : भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय

हादसे की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी फतेहपुर श्रीमती निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक मेडिकल कॉलेज पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कानपुर हैलट रेफर किए गए घायलों के उपचार के लिए वहां के चिकित्सकों से भी समन्वय स्थापित किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायल ग्राम कुरई, थाना बिन्दकी से मनगढ़, जनपद प्रतापगढ़ दर्शन के लिए जा रहे थे। पिकअप वाहन संख्या UP71 BT 5211 में वाहन मालिक एवं चालक साहिल भी सवार था, जिसे हादसे में चोटें आई हैं।

चालक ने प्रथम दृष्टया स्टीयरिंग और ब्रेक फेल होने के कारण वाहन के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की बात बताई है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि वाहन के तकनीकी परीक्षण और घटनास्थल के निरीक्षण के बाद ही हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अयोध्या में सेवादार की ईमानदारी, 20 लाख की हीरे जड़ित सोने की चेन महिला को लौटाई

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर दर्शन करने आई एक महिला की हीरायुक्त सोने की चेन सड़क पर पड़ी मिली। श्रीराम जन्मभूमि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या में सेवादार की ईमानदारी, 20 लाख की हीरे जड़ित सोने की चेन महिला को लौटाई

एक लाख के इनामी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई की टीम ने रविवार को एक लाख रुपये के इनामी आरोपित को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 एक लाख के इनामी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

गृहमंत्री ने पुडुचेरी पुलिस को सौंपा 'राष्ट्रपति पुलिस कलर' 

पुडुचेरी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को पुडुचेरी पुलिस को प्रतिष्ठित 'राष्ट्रपति पुलिस कलर' सौंपा।इस मौके पर उन्होंने कहा...
राष्ट्रीय 
गृहमंत्री ने पुडुचेरी पुलिस को सौंपा 'राष्ट्रपति पुलिस कलर' 

सेनानी परिवारों ने महापौर को सौंपा ज्ञापन, 8 सूत्रीय मांगें रखीं

प्रयागराज। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के करीब 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को महापौर गणेश केसरवानी से मुलाकात कर 8...
उत्तर प्रदेश 
सेनानी परिवारों ने महापौर को सौंपा ज्ञापन, 8 सूत्रीय मांगें रखीं

दिल्ली सरकार पर सौरभ भारद्वाज ने लगाए घोटाले का आरोप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआप) के नेता एवं दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रविवार को दिल्ली में...
राष्ट्रीय 
दिल्ली सरकार पर सौरभ भारद्वाज ने लगाए घोटाले का आरोप

उत्तर प्रदेश

अयोध्या में सेवादार की ईमानदारी, 20 लाख की हीरे जड़ित सोने की चेन महिला को लौटाई

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर दर्शन करने आई एक महिला की हीरायुक्त सोने की चेन सड़क पर पड़ी मिली। श्रीराम जन्मभूमि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या में सेवादार की ईमानदारी, 20 लाख की हीरे जड़ित सोने की चेन महिला को लौटाई

एक लाख के इनामी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई की टीम ने रविवार को एक लाख रुपये के इनामी आरोपित को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 एक लाख के इनामी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

सेनानी परिवारों ने महापौर को सौंपा ज्ञापन, 8 सूत्रीय मांगें रखीं

प्रयागराज। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के करीब 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को महापौर गणेश केसरवानी से मुलाकात कर 8...
उत्तर प्रदेश 
सेनानी परिवारों ने महापौर को सौंपा ज्ञापन, 8 सूत्रीय मांगें रखीं

टुंगसैय्या में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बदायूं। शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टुंगसैय्या में स्व. सरनाम सिंह यादव की पावन स्मृति में विशाल पौध वितरण एवं...
उत्तर प्रदेश 
टुंगसैय्या में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प