नंद बाबा दुग्ध मिशन से मिला सवा दो लाख लोगों को रोजगार 

50 वर्ष का हुआ दुग्धशाला विकास 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ। दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को सभी जनपदों में जनपदीय स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। 
इस अवसर पर दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी के0 ने कहा कि वर्ष 2024-25 में उत्तर प्रदेश लगभग 38.8 मिलियन मिट्रिक टन दुग्ध उत्पादन एवं लगभग 16 प्रतिशत योगदान के साथ देश में प्रथम स्थान पर है।  डेयरी क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तीकरण, रोजगार सृजन एवं किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम है।नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं से कुल 17,994 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है तथा 4,951 प्रारम्भिक दुग्ध सहकारी समितियों के गठन से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 2.25 लाख रोजगार सृजित हुए हैं। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश में 2100 नव चयनित मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-सवंर्धन योजना, 1500 से अधिक मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना तथा 450 से अधिक नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को चयन पत्र वितरित किये गये हैं। साथ ही डेयरी क्षेत्र में 28,000 करोड़ रुपये से अधिक के 829 एम0ओ0यू0 संपादित किए गए हैं।

निवेशकों को डी0बी0टी0 के माध्यम से लगभग 42 करोड़ रुपये का अनुदान भी उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पशुपालन एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों, दुग्ध संघों के प्रतिनिधियों, प्रगतिशील दुग्ध उत्पादक किसानों, पशुपालकों, स्वयं सहायता समूहों तथा दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्यों ने भाग लिया। दुग्ध आयुक्त ने  विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने, आधुनिक एवं वैज्ञानिक पशुपालन तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।

रिश्तों का कत्ल: नौकरी की चाह में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान ये खबर भी पढ़े : रिश्तों का कत्ल: नौकरी की चाह में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

हर पात्र महिला को समूह से जोड़ने के लिए चलेगा अभियान 

लखनऊ । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'परिवार संतृप्तिकरण अभियान' शुरू किया है। 5 से 20 अगस्त तक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर पात्र महिला को समूह से जोड़ने के लिए चलेगा अभियान 

लोहिया संस्थान: हड्डियों व जोड़ों के स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूकता

— लोहिया संस्थान में मनाया गया विश्व बोन एंड जॉइंट सप्ताह
उत्तर प्रदेश 
लोहिया संस्थान: हड्डियों व जोड़ों के स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूकता

एलपीसी में CISCE बालिका कबड्डी टूर्नामेंट 2026 का सफल आयोजन

लखनऊ। पब्लिक कॉलेज, ए-ब्लॉक, राजाजीपुरम शाखा में 5 अगस्त 2026 को सी.आई.एस.सी.ई. (यूपी) रीजनल कबड्डी टूर्नामेंट 2026 (गर्ल्स) के समापन...
उत्तर प्रदेश 
एलपीसी में CISCE बालिका कबड्डी टूर्नामेंट 2026 का सफल आयोजन

अपार आईडी में शैक्षिक प्रपत्र सुरक्षित और वेरीफाइड

लखनऊ।  विधान परिषद में बुधवार को बेसिक शिक्षा मंत्री  संदीप सिंह ने कहा कि छात्रों के हित में 'अपार आईडी'...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अपार आईडी में शैक्षिक प्रपत्र सुरक्षित और वेरीफाइड

एक्सक्लूसिव स्तनपान के लिए दो बच्चों में तीन साल का अंतर जरूरी:डॉ अंजू

लखनऊ। एक्सक्लूसिव स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए सभी 120 सिक न्यू बार्न केयर यूनिट ,एसएनसीयू पर इस साल के...