राष्ट्रीय लोक अदालत में 13,952 वादों का निस्तारण, 13.88 करोड़ रुपये की समझौता धनराशि दिलाई गई

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायालय परिसर बिजनौर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिजनौर संजय कुमार-VII ने दीप प्रज्वलित कर किया।

IMG-20260509-WA0016

 जानलेवा हमला करने वाले दो दोषियों को चार-चार साल की जेल ये खबर भी पढ़े :  जानलेवा हमला करने वाले दो दोषियों को चार-चार साल की जेल

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में तथा लोक अदालत के नोडल अधिकारी एवं अपर जनपद न्यायाधीश लोकेश नागर के समन्वय में सम्पन्न हुआ। लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों के साथ-साथ प्रीलिटिगेशन मामलों का भी निस्तारण कराया गया।

पुतला दहन प्रकरण में न्यायालय द्वारा अर्थदंड के साथ वाद का निस्तारण ये खबर भी पढ़े : पुतला दहन प्रकरण में न्यायालय द्वारा अर्थदंड के साथ वाद का निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 13,952 वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान 98,06,150 रुपये की जुर्माना धनराशि वसूल की गई तथा 13,88,37,168 रुपये की समझौता धनराशि संबंधित पक्षों को दिलाई गई। वहीं प्रीलिटिगेशन स्तर पर भी 60,317 मामलों का निस्तारण कर 12,14,86,733 रुपये की समझौता धनराशि दिलाई गई।

रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन के पैंट्री कार में 250 बोतल अधोमानक पानी जब्त ये खबर भी पढ़े : रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन के पैंट्री कार में 250 बोतल अधोमानक पानी जब्त

परिवार न्यायालयों में भी बड़ी संख्या में वैवाहिक एवं पारिवारिक मामलों का आपसी सहमति से समाधान कराया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुधीर कुमार ने 21 वादों तथा अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय संजय कुमार-II ने 19 वादों का निस्तारण किया।

मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी ज्ञान प्रकाश सिंह ने 9 मामलों का निस्तारण कर करीब 49.65 लाख रुपये की समझौता धनराशि दिलाई। वहीं अतिरिक्त न्यायालय 138 एनआई एक्ट के न्यायिक अधिकारी सुन्दर लाल ने 17 मामलों का निस्तारण करते हुए 92.74 लाख रुपये की जुर्माना धनराशि वसूल की।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री प्रीति चौधरी ने सर्वाधिक 3365 वादों का निस्तारण किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न न्यायालयों के न्यायिक अधिकारियों द्वारा हजारों मामलों का निस्तारण कर पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक, विद्युत, पारिवारिक, फौजदारी, मोटर दुर्घटना, राजस्व एवं अन्य प्रकृति के मामलों का आपसी समझौते के आधार पर समाधान किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि लोक अदालतें न्याय प्राप्ति का सरल, सस्ता एवं प्रभावी माध्यम हैं, जिनसे समय और धन दोनों की बचत होती है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 16वें शिखर सम्मेलन के लिए आएंगी भारत

नई दिल्ली । जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 1-3 जुलाई को 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली...
दिल्ली 
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 16वें शिखर सम्मेलन के लिए आएंगी भारत

डायल-112 के जवानों ने सड़क दुर्घटना में घायल 3 लोगों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल । मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से...
मध्य प्रदेश 
डायल-112 के जवानों ने सड़क दुर्घटना में घायल 3 लोगों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, स्वामी चिदानन्द ने नशा से दूर रहने की अपील

अन्तर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर देव संस्कृति विश्व विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम...
उत्तराखंड 
नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, स्वामी चिदानन्द ने नशा से दूर रहने की अपील

बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

हटाए गए संविदा कर्मियों को तत्काल बहाल किया जाए, उत्पीड़न की कार्यवाहियां समाप्त हों तथा रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती...
उत्तर प्रदेश 
बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

योगी सरकार सड़क सुरक्षा के बाबत कई करोड़ के फंड इस बाबत कर चुकी जारी

जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

लखनऊ। मोहर्रम के 10वें दिन हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में शहादत की याद में जुलूस निकाला...
उत्तर प्रदेश 
जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई

लखनऊ। गुरुवार एलडीए में तैनात रहे अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा का स्थानांतरण शासन के बाद इसे अलीगंज काण्ड से...
उत्तर प्रदेश 
ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई