समूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 124 जोड़े का विवाह हुआ सम्पन्न
On
अंबेडकरनगर।निदेशालय, समाज कल्याण, उ०प्र० लखनऊ द्वारा सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जनपद अम्बेडकरनगर के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1158 जोड़ों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
शनिवार को विकास खण्ड भियावं में विवाह समारोह जगरदेव बाबा मन्दिर परिसर तमसा नदी के किनारे ग्राम पंचायत बन्दीपुर, विकास खण्ड भियावं में आयोजित किया गया है। जिसमें विकास खण्ड भियावं के 130 पात्र जोड़ो का विवाह कराया जाना प्रस्तावित था।
शनिवार को विकास खण्ड भियावं में कुल 124 पात्र जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा० हरिओम पाण्डेय सदस्य, विधान परिषद एवं मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथियों के रूप में गौरव सिंह ब्लाक प्रमुख भियावं, राम प्रकाश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रधान बन्दीपुर व मण्डल अध्यक्ष सहित अन्य सम्मानित अतिथिगण उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, अनिल कुमार सिंह, के अतिरिक्त खण्ड विकास अधिकारी, भियावं, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रतिभा यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी विक्रम कौशल ,सहायक विकास अधिकारी (स०क०), आई०एस०बी० सहायक विकास अधिकारी भियावं, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), समस्त सचिव व समाज कल्याण स्टाफ उपस्थित रहे। तदोपरान्त विशिष्ट अतिथियों द्वारा वर-वधूओं पर पुष्प वर्षा कर नव विवाहित जोडो को विवाह उपहार सामग्री व विवाह प्रमाण-पत्र देकर आर्शीवाद दिया गया। इसके अतिरिक्त अंजली भारतीय, खण्ड विकास अधिकारी, भियावं द्वारा एक अनोखी पहल करके मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों द्वारा नव विवाहित जोडों को एक-एक वृक्ष रोपित करने हेतु भेट किया गया।
Tags: अम्बेडकर नगर
About The Author
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
18 Mar 2025 05:51:27
संभल :उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रशासन और पुलिस ने महमूद गजनवी के भांजे और सैन्य कमांडर सैयद सालार...
टिप्पणियां