11 किग्रा0 गांजा के साथ 01 अभियुक्त एवं 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार
रामपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व आपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी,टाण्डा के निर्देशन में थाना टाण्डा पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार 07 मई 2026 को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम रफातपुर को जाने वाली।
ठण्डी सडक से 01 अभियुक्त मोनू सैनी पुत्र चौखेलाल निवासी मौहल्ला प्रेमनगर नई बस्ती कस्बा व थाना टाण्डा जनपद रामपुर एवं अभियुक्ता शाहजहाँ पत्नी गुलाम मुस्तफा निवासी मौहल्ला मनिहारन कस्बा व थाना टाण्डा जनपद रामपुर को 11 किग्रा0 गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना टाण्डा पर मु0अ0सं0-182/2026,धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
