खतीबे आजम मस्जिद में 107वाँ वार्षिक शहादत-ए-इमाम हुसैन कार्यक्रम आयोजित,हज़ारों लोगों ने की शिरकत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:मोहल्ला अंगूरी बाग स्थित मस्जिद ख़तीबे आज़म में 10 मुहर्रम के अवसर पर 107वाँ वार्षिक ज़िक्र-ए-शहादत कार्यक्रम अकीदत और एहतराम के साथ आयोजित किया गया।इस अवसर पर शहर और आसपास के क्षेत्रों से हज़ारों लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ क़ारी अब्दुल करीम ख़ाँ फ़ुरक़ानी,क़ारी मोहम्मद आज़म फ़ुरक़ानी तथा क़ारी मोहम्मद मामून फ़ुरक़ानी की पवित्र क़ुरआन की तिलावत से हुआ।

इसके बाद मकर्रम नियाज़ी ने नात-ए-पाक प्रस्तुत की।मौलवी मुशाहिद फ़ुरक़ानी और मकर्रम नियाज़ी ने हज़रत इमाम हुसैन रज़ियल्लाहु अन्हु की शान में मनक़बत पेश कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।ख़ानदान-ए-ख़तीबे आज़म के युवा धर्मगुरु मौलवी मोहम्मद मआसिरुल्लाह ख़ाँ वजीही ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद की मृत्यु वास्तव में मृत्यु नहीं,बल्कि अपने रब से मिलने का सौभाग्य है।उन्होंने कहा कि यौमे आशूरा ने जहाँ अनेक नबियों को अल्लाह की विशेष नेमतें प्रदान कीं,वहीं हज़रत इमाम हुसैन रज़ियल्लाहु अन्हु और अहले बैत की महान कुर्बानी ने इस दिन को हमेशा के लिए अमर बना दिया।

अंबेडकरनगर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली  तिरंगा यात्रा ये खबर भी पढ़े : अंबेडकरनगर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

इसके बाद मुफ्ती मोहम्मद मारिफुल्लाह ख़ाँ वजीही ने कहा कि मुहर्रम का महीना हमें हज़रत इमाम हुसैन रज़ियल्लाहु अन्हु की कुर्बानी और उनके संदेश की याद दिलाता है।कहा कि जो लोग दीन पर डटे रहते हैं,उन्हें अंततः अल्लाह कामयाबी और सम्मान प्रदान करता है।आज यदि दुनिया अमन और इंसानियत चाहती है तो उसे इमाम हुसैन की शिक्षाओं और उनके बलिदान के संदेश को अपनाना होगा।

मौलवी एतिसामुल्लाह ख़ाँ वजीही,नायब इमाम जामा मस्जिद ने कर्बला की घटना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस्लामी इतिहास में कर्बला वह महान घटना है जिसने मुस्लिम समाज की सोच,सामाजिक जीवन और इतिहास को गहराई से प्रभावित किया।उन्होंने कहा कि हज़रत इमाम हुसैन की ज़िंदगी इस बात का प्रमाण है कि वास्तविक सफलता सत्ता प्राप्त करने में नहीं,बल्कि सत्य और न्याय के लिए अडिग रहने में है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए मौलवी अब्दुल वहाब ख़ाँ फ़ैज़ान वजीही,इमाम जामा मस्जिद ने अपने संबोधन में कहा कि पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने अहले बैत और सहाबा-ए-किराम दोनों से मोहब्बत करने की शिक्षा दी है।उन्होंने कहा कि उम्मत की एकता और इस्लाम की मजबूती इसी में निहित है कि सभी का सम्मान किया जाए।
कार्यक्रम की परंपरा के अनुसार हज़रत सफ़दर हुसैन 'सफ़दर' क़ादरी रहमतुल्लाह अलैह का प्रसिद्ध सलाम "तुम्हें ख़ुदाए तआला सलाम कहता है" मौलाना फ़ैज़ान वजीही ने अत्यंत भावपूर्ण अंदाज़ में प्रस्तुत किया,जिसे सुनकर पूरा वातावरण श्रद्धा और भावनाओं से भर गया।
अंत में सलातो-सलाम के बाद देश,समाज,उम्मत-ए-मुस्लिम और विश्व में शांति,सद्भाव एवं खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

Independence Day 2026 : लालकिले पर पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम’

नई दिल्ली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को दिल्ली के लालकिले में पहली बार ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
Independence Day 2026 : लालकिले पर पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम’

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगेगा मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज

अंबेडकरनगर। तमसा मार्ग स्थित मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और देशभक्ति...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगेगा मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज

छह अफसरों कर्मचारियों को आज दिए जाएंगे पदक

देहरादून: छह अफसरों और कर्मचारियों को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री का सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। आईजी एसटीएफ...
उत्तराखंड 
छह अफसरों कर्मचारियों को आज दिए जाएंगे पदक

 सुपारी की खेती इससे कितनी कमाई?

सुपारी की खेती: भारत दुनिया में सुपारी का सबसे बड़ा उत्पादक देश है और वैश्विक उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी करीब...
खेती-बाड़ी 
 सुपारी की खेती इससे कितनी कमाई?

अमेरिका की इस यूनिवर्सिटी ने शुरू किया कंटेंट क्रिएशन डिग्री कोर्स

कंटेंट क्रिएशन : अमेरिका की प्रसिद्ध एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी (एएसयू) ने कंटेंट क्रिएशन में डिग्री प्रोग्राम शुरू किया है। यह...
शिक्षा-रोजगार 
अमेरिका की इस यूनिवर्सिटी ने शुरू किया कंटेंट क्रिएशन डिग्री कोर्स

उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगेगा मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज

अंबेडकरनगर। तमसा मार्ग स्थित मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और देशभक्ति...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगेगा मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज

चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई गए मीरजापुर के एक 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल

कौशाम्बी। जिले में डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबर ने जिले के जरूरतमंद युवा दीनानाथ के जीवन में नई उम्मीद...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू