फर्जी OSD बनकर फर्जी लोगो एवं लाल-नीली बत्ती लगाकर घूमने वाला जालसाज गिरफ्तार
बस्ती - प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानन्द सिंह मय टीम व प्रभारी निरीक्षक यातायात कुलदीप त्रिपाठी मय टीम द्वारा चौकी बड़ेबन क्षेत्र में बड़ेबन पुल के नीचे संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी । चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की INNOVA कार नं0 UP32HW2225, जिस पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा था और छत पर लाल-नीली बत्ती जल रही थी, को रोका गया। कार में पीछे बैठे व्यक्ति (मोहसिन खान) ने स्वयं को OSD, उत्तर प्रदेश सरकार, सचिवालय लखनऊ बताते हुए पुलिस पर रौब जमाने का प्रयास किया तथा अपना विजिटिंग कार्ड दिखाया । संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा नियमानुसार उक्त वाहन व व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिया गया ।
प्रतिरुपण करके बना फर्जी ओएसडी अधिकारी मोहसिन खान वसीम खान, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी - रोडवेज के पीछे, चईयाबारी थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती, हाल पता - 51/ए दारुलशफा, हजरतगंज, लखनऊ को पुलिस द्वारा दिनांक 26.08.2026 को हिरासत में लेकर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 371/2026 धारा 204, 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 347(2) BNS व 66D IT Act पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि वह काफी समय से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी OSD बनकर घूम रहा था। वह अपनी गाड़ी पर फर्जी उत्तर प्रदेश शासन का लोगो व लाल-नीली बत्ती लगाकर विभिन्न जनपदों व राज्यों में जाता था, जहाँ पुलिस व टोल प्लाजा पर अपना फर्जी कार्ड दिखाकर VIP प्रोटोकॉल लेता था, टोल माफ करा लेता था, सचिवालय व सरकारी दफ्तरों में आसानी से प्रवेश पा लेता था तथा आम जनता को अधिकारियों से काम कराने के नाम पर ठगता था।
अभियुक्त के साथ मौजूद चालक राजेश यादव पुत्र सोहन यादव निवासी लखनऊ को 15,000 रुपये प्रतिमाह पर रखा गया था, जिसे पूछताछ व सत्यापन के उपरांत नोटिस देकर की विवेचना में सहयोग करेगा आवश्यक औपचारिक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर हिदायत देकर छोड़ा गया ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
