किसान नेता को कोतवाली में बैठाने पर भड़के कार्यकर्ता, दिया धरना

धरने के बाद बनी सहमति

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता

  • एसीपी के आश्वासन पर भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने समाप्त किया धरना, सोमवार को राजस्व टीम करेगी जमीन की पैमाइश

मोहनलालगंज। जमीन विवाद में पीड़ित किसान के साथ कोतवाली पहुंचे भारतीय किसान क्रांति यूनियन के पदाधिकारी को कथित तौर पर बैठाए जाने से नाराज संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।प्रभारी निरीक्षक रामबाबू सिंह ने किसान नेताओं से वार्ता कर समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने एसीपी के मौके पर आने के बाद ही वार्ता करने की बात कही। 

सूचना पर  मोहनलालगंज एसीपी आर.के. सिंह और एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ कोतवाली पहुंचे।एसीपी आर.के. सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव समेत अन्य किसान नेताओं से वार्ता की। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को संगठन के जिला प्रभारी युवा मोर्चा राम औतार सिंह शिवढ़रा गांव निवासी किसान उदयराज की जमीन पर विपक्षी द्वारा किए जा रहे कब्जे की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे थे। आरोप है कि वहां उनके साथ थानाप्रभरी द्वारा अभद्रता  गई और उन्हें कोतवाली में बैठा दिया गया। 

प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा कार्ड  ये खबर भी पढ़े : प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा कार्ड

WhatsApp Image 2026-08-22 at 21.06.51

विपक्षी उसी गांव निवासी राकेश कुमार रावत को थाने से छोड दिया गया बिपक्षी थाने जाकर पिडित के खेत पर लगे पीलर गिरा दिया जिसको लेकर भकयू कार्यकर्ताओ  ने शनिवार को थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया , वहीं पीड़ित किसान और उसकी पत्नी के खिलाफ ही पुलिस कार्रवाई किए जाने का भी आरोप लगाया गया।

एसीपी ने किसान नेताओं को आश्वासन दिया कि सोमवार को राजस्व टीम को मौके पर भेजकर जमीन की पैमाइश कराई जाएगी और जांच में दोषी पाए जाने वाले पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। और किसान पदाधिकारी से अभद्रता के आरोप की जांच कराकर कार्रवाई का भी आश्वासन दिया गया।

एसीपी के आश्वासन के बाद प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने धरने पर बैठे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वार्ता की जिसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ, इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष अनुरेन्द्र कुमार गौतम, तहसील अध्यक्ष देवतादीन, जिलाप्रभारी अशोक यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दुश्मन की कार्रवाई का असर नहीं, हर दिशा में रूसी सेना आगे: पुतिन

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक इंटरव्‍यू में बताया क‍ि दुश्‍मन की क‍िसी भी कार्रवाई का हमारे युद्धक्षेत्र...
अंतर्राष्ट्रीय 
दुश्मन की कार्रवाई का असर नहीं, हर दिशा में रूसी सेना आगे: पुतिन

रूस में जल्द अतिरिक्त सैनिक नहीं भेजेगा उत्तर कोरिया: दक्षिण कोरिया

सोल। दक्षिण कोरिया की सेना की एक रिपोर्ट के हवाले से एक सांसद ने रविवार को कहा कि फिलहाल ऐसे...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस में जल्द अतिरिक्त सैनिक नहीं भेजेगा उत्तर कोरिया: दक्षिण कोरिया

लातविया में तेज तूफान का विकराल रूप,पेड़ उखड़े; बिजली नेटवर्क गुल

रीगा। लातविया में एक शक्तिशाली तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण बड़ी संख्या...
अंतर्राष्ट्रीय 
लातविया में तेज तूफान का विकराल रूप,पेड़ उखड़े; बिजली नेटवर्क गुल

यूक्रेन के 250 ड्रोन तबाह, 19 इलाकों में एयर डिफेंस तैनात: रूस

मॉस्को। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने 12 घंटों के भीतर यूक्रेन के...
अंतर्राष्ट्रीय 
यूक्रेन के 250 ड्रोन तबाह, 19 इलाकों में एयर डिफेंस तैनात: रूस

बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

मानदेय ₹3,000 और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का ऐलान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश

बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

मानदेय ₹3,000 और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का ऐलान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

बारिश के कारण कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और मौसम विभाग द्वारा प्रतिकूल मौसम की संभावना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश के कारण कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश

गैंगस्टर की कुर्क की गई 15 करोड़ की संपत्ति

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की पुलिस और जिला प्रशासन ने रविवार काे गैंगस्टर मोहम्मद नब्बे उर्फ नईम उर्फ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गैंगस्टर की कुर्क की गई 15 करोड़ की संपत्ति