महिलाओं के विवाद में युवक की सिर पर ईंट मारकर हत्या, आरोपितों की तलाश शुरू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के तेलियानाला सक्काघाट पर बीती शाम रविवार काे महिलाओं के बीच हुए विवाद में एक पक्ष ने नीरज केवट (18) के सिर पर ईंट से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस पहुंची गई। पुलिस ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए नामजद आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, सक्काघाट पर महिलाए गंगा घाट किनारे दीया, पूजा-पाठ की सामग्री एवं फूल-माला बेचती हैं। दुकानदारी और ग्राहकों को लेकर उनके बीच अक्सर नोकझोक के साथ विवाद हो जाता है। रविवार देर शाम भी इसी बात को लेकर महिलाओं में कहासुनी हुई थी।

 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति,त्याग और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक है:हरीश गंगवार ये खबर भी पढ़े :  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति,त्याग और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक है:हरीश गंगवार

आरोप है कि नाव चलाने वाले नीरज केवट की बहन को दूसरे पक्ष की महिलाओं ने पीट दिया। इसी बात से नाराज नीरज का महिलाओं और उनके परिजनों से झड़प हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने इस दाैरान ईंट से नीरज के सिर पर पीछे से वार कर दिया।

विश्व पर्यावरण दिवस माह के तहत फलदार पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प ये खबर भी पढ़े : विश्व पर्यावरण दिवस माह के तहत फलदार पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

सिर पर चोट लगते ही नीरज अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा और माैके से हमलावर भाग निकले। इस घटना की मृतक के परिजनों ने पुलिस काे सूचना दी। माैके पर आदमपुर थाने की तेलियाना चाैकी पुलिस पहुंची और घायल युवक नीरज को कबीरचौरा स्थित मंडलीय शिवप्रसाद गुप्त अस्पताल ले जाया गया।

लखनऊ पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल,पांच एसीपी के कार्यक्षेत्र बदले ये खबर भी पढ़े : लखनऊ पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल,पांच एसीपी के कार्यक्षेत्र बदले

हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन परिजन कबीरचौरा अस्पताल में ही बेटा का इलाज करने पर अड़ गए और अस्पताल की खिड़कियों के शीशे और कुर्सियां तोड़ दीं।

इस सूचना पर कबीरचौरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक डॉक्टरों ने युवक नीरज को मृत घोषित कर दिया। मृतक की बहन निशा और भाई धीरज केवट ने आरोप लगाया कि महिलाओं के बीच विवाद के दौरान पड़ोसी रविंद्र केवट और उसके साथियों ने धोखे से भाई नीरज के सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।

एसीपी कोतवाली सर्किल विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर रविंद्र केवट, किशन, कल्लू सहित आठ आरोपितों और कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने हमलावर पक्ष की दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया है। घटना में अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मप्र में झमाझम बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत और 7 घायल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शनिवार को कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग घटनाओं...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र में झमाझम बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत और 7 घायल

क्या नीट 2026 की पुनर्परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हुआ? 

नीट की पुनर्परीक्षा। :सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) स्नातक (2026 की पुनः परीक्षा) के प्रश्नपत्र लीक...
शिक्षा-रोजगार 
क्या नीट 2026 की पुनर्परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हुआ? 

मंदिर, रेलवे स्टेशन को निशाना बना सकते हैं खालिस्तानी आतंकी

दिल्ली: खुफिया विभाग ने उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। सूत्रों के अनुसार आतंकी...
राष्ट्रीय 
मंदिर, रेलवे स्टेशन को निशाना बना सकते हैं खालिस्तानी आतंकी

वेनेजुएला में भूकंप से तबाही बढ़ी, हताहतों की संख्या 1,430 पहुंची, लाखों लोग संकट में

काराकास (वेनेजुएला)। वेनेजुएला में हाल ही में आए दो शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लाखों लोग संकट में हैं। मृतकों...
अंतर्राष्ट्रीय 
  वेनेजुएला में भूकंप से तबाही बढ़ी, हताहतों की संख्या 1,430 पहुंची, लाखों लोग संकट में

जौनपुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 14 से अधिक दमकल गाडियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में शहर कोतवाली क्षेत्र के जोगियापुर मोहल्ले स्थित प्रेम गाढ़ा भंडार में शनिवार शाम भीषण आग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 14 से अधिक दमकल गाडियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

उत्तर प्रदेश

 निवेश करने के लिए यूपी में 75,000 एकड़ जमीन: योगी

लखनऊ  : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  देश-विदेश के निवेशकों को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 निवेश करने के लिए यूपी में 75,000 एकड़ जमीन: योगी

बेकाबू ट्रक की टक्कर से बच्ची की मौत, पिता घायल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में करछना थाना क्षेत्र के कोआपरेटिव बैंक के पास शनिवार रात ट्रक की टक्कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेकाबू ट्रक की टक्कर से बच्ची की मौत, पिता घायल