बरगी डैम क्रूज हादसे के बाद वाराणसी में गंगा नदी में बढ़ी चौकसी, नाविकों से संवाद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पुलिस कमिश्नर ने स्टीमर से प्रमुखघाटों का किया निरीक्षण, गहरे जल क्षेत्र में नौका संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित करने के निर्देश
वाराणसी। जबलपुर बरगी डैम क्रूज हादसे के बाद वाराणसी में पुलिस अफसर सतर्क हैं। रविवार को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने गंगा नदी के प्रमुख घाटों का स्टीमर से निरीक्षण किया।

इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने यात्रियों की सुरक्षा, नाव संचालन, स्नान नियमों को लेकर अफसरों को खास तौर पर हिदायत दी उन्होंने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा नाव संचालन गतिविधियों का मूल्यांकन भी किया।

अटल पार्क घूमने आने वालों से प्रवेश के नाम पर लिये जाने वाले टिकट दर का किया विरोध ये खबर भी पढ़े : अटल पार्क घूमने आने वालों से प्रवेश के नाम पर लिये जाने वाले टिकट दर का किया विरोध

नाव संचालन के लिए चिन्हित मार्गों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए, साथ ही चेतावनी दी कि तेज हवा, अधिक जल प्रवाह तथा गहरे जल क्षेत्र में नौका संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रखा जाए।

सीपी ने नाविकों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं। प्रत्येक यात्रा के दौरान लाइफ जैकेट सहित सभी सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग सुनिश्चित करें।

घाटों पर स्थापित चेतावनी संकेतकों एवं सुरक्षा बैरिकेडिंग का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी संकेतक स्पष्ट, दृश्य एवं जनसामान्य के लिए समझने योग्य स्थिति में बनाए रखें।

वाटर बैरिकेटिंग व सुरक्षा जाल (नेट) का परीक्षण कर उसकी मजबूती एवं कार्यक्षमता का आकलन किया गया तथा आवश्यकतानुसार उसके रखरखाव एवं सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए गए।

घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को केवल चिन्हित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही गहरे पानी में जाने से होने वाले संभावित खतरों के प्रति सचेत किया गया।

पुलिस कमिश्नर ने घाटों पर निरंतर पुलिस कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को सक्रिय करने को कहा।

भीड़भाड़ वाले घाटों पर ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ाते हुए संबंधित विभागों के समन्वय से स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था तथा आपातकालीन सुविधाओं को सुदृढ़ कर किसी भी स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

थाना मंडुवाडीह का किया निरीक्षण
गंगाघाटों के निरीक्षण के उपरांत पुलिस आयुक्त ने थाना मंड़ुवाडीह का निरीक्षण कर नवागंतुक आरक्षियों से संवाद भी किया। नये आरक्षियों के लिए आवास, भोजन, शुद्ध पेयजल सहित मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नव नियुक्त आरक्षियों को बीट आवंटन, आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण, सीसीटीएनएस, सीडीआर विश्लेषण, ऑपरेशन चक्रव्यूह, यक्ष ऐप व आरटीसी प्रणाली में दक्ष बनाकर उन्हें कुशल, अनुशासित एवं सक्षम पुलिसकर्मी के रूप में तैयार करने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर सहित संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी व अन्य अफसर भी मौजूद रहे।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की...
राष्ट्रीय  झारखंड 
गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले का 48 घंटे के...
मध्य प्रदेश 
सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र की वेंकटनगर पुलिस चौकी से 16 किलोमीटर दूर स्थित केरहा...
मध्य प्रदेश 
अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

भोपाल। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को मुम्बई...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

शिमला। वर्ष 2023 की भीषण बारिश और भूस्खलन के बाद राहत राशि पाने वाले कई आपदा प्रभावित परिवारों को अब...
हिमाचल 
हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर कोतवाली के मुख्य गेट पर धरने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है।...
उत्तर प्रदेश 
कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान