डॉ. रागिनी सोनकर का सरकार पर तीखा हमला, “मैं यूपी की नारी हूं, हर रोज सताई जाती हूं”

महिला सुरक्षा, बढ़ते अपराध और आरक्षण मुद्दे पर सरकार को घेरा; कई जिलों की घटनाओं का किया जिक्र

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

लखनऊ /जौनपुर। उत्तर-प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने गुरुवार को महिला सुरक्षा और अधिकारों के मुद्दे पर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने भावुक और आक्रामक अंदाज में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों पर सवाल उठाते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।

डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण  ये खबर भी पढ़े : डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

सदन में बोलते हुए डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा, “मैं यूपी की नारी हूं, हर रोज सताई जाती हूं। राम राज्य का झांसा देकर बलि चढ़ाई जाती हूं। सिंदूर, कोख और इज्जत नोंच जिंदा लाश बनाई जाती हूं।” उनके इस बयान के बाद सदन का माहौल गंभीर हो गया।
उन्होंने प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रही जघन्य घटनाओं का जिक्र करते हुए लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, कानपुर, बुलंदशहर, हाथरस, सुल्तानपुर, मथुरा, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, कौशांबी और बनारस जैसे जिलों में बलात्कार, हत्या और उत्पीड़न के मामलों को उठाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिला सुरक्षा के मुद्दे पर विफल रही है। विधायक ने कहा कि यदि केंद्र और प्रदेश सरकार को महिलाओं की चिंता होती, तो सर्वसम्मति से पारित महिला आरक्षण बिल की अधिसूचना ढाई वर्ष तक लंबित नहीं रहती।

उन्होंने भाजपा सरकार पर महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि “महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली सरकार ही उनके जिंदा जलने पर देखने तक नहीं जाती।”

भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल के जलने की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनके हालचाल जानने सबसे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे, जबकि सत्ता पक्ष के नेता बाद में पहुंचे।इस पर उन्होंने सरकार पर तंज भी कसा।

डॉ. सोनकर ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि यदि 403 विधानसभा सीटों में 50 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए तो पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं को नेतृत्व से दूर रखना चाहती है और चुनाव प्रक्रिया में भी बाधाएं डाल रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार विपक्षी विधायकों के विकास कार्यों के बजट में कटौती कर रही है, जबकि सत्ता पक्ष को अधिक धनराशि दी जा रही है। पंचायत सहायकों, रसोइयों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और बेरोजगार युवतियों की समस्याओं को भी उन्होंने प्रमुखता से उठाया।

अपने भाषण के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नियम-कानूनों की अनदेखी कर रही है और महिला आरक्षण पर केवल दिखावा कर रही है।

उन्होंने मांग की कि महिलाओं को समान अवसर देते हुए 33 प्रतिशत आरक्षण तुरंत लागू किया जाए, जिससे ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग की महिलाएं भी उच्च सदन में पहुंच सकें।

हालांकि, निर्धारित 8 मिनट का समय पूरा होने से पहले ही विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें टोक दिया, जिसके बाद उनका भाषण समाप्त हो गया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

तीन पीढ़ियों से न्याय की मिसाल: माथुर परिवार की वकालत की 76 वर्षों से अधिक की गौरवशाली विरासत

      बदायूं। शहर में यदि वकालत की समृद्ध परंपरा और न्याय के प्रति समर्पण की बात की जाए तो माथुर परिवार...
उत्तर प्रदेश 
तीन पीढ़ियों से न्याय की मिसाल: माथुर परिवार की वकालत की 76 वर्षों से अधिक की गौरवशाली विरासत

कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन से फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027...
उत्तर प्रदेश 
कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन से फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक 18 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो
उत्तर प्रदेश 
भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में चिदानन्द सरस्वती बने विशेष आकर्षण

आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा रचित ‘मेरा सन्यासी’ कृति का हुआ लोकार्पण
राष्ट्रीय 
आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में चिदानन्द सरस्वती बने विशेष आकर्षण

आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न

योगी सरकार की पहल, विपणन, प्रसंस्करण और निर्यात से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर