बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, बच्चे भी हो रहे शिकार

मुंबई के वाडिया अस्पताल में 1,300 से अधिक टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों का इलाज चल रहा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

हर पांच दिन में एक नए मरीज की पहचान हो रही

मुंबई। मुंबई में मधुमेह की बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है। अब बच्चे भी टाइप-1 डायबिटीज की चपेट में आ रहे हैं। हर वर्ष करीब 19 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। मुंबई के वाडिया अस्पताल में 1,300 से अधिक टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों का इलाज चल रहा है।

मुंबई में लगभग हर पांच दिन में एक नए मरीज की पहचान हो रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर पहचान, नियमित इंसुलिन और सतत निगरानी से बच्चे सामान्य और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। अस्पताल के पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी विभाग में 1,200 से अधिक बच्चे नियमित फॉलो-अप करा रहे हैं। यहां हर सप्ताह विशेष डायबिटीज क्लिनिक लगाया जाता है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर, डायबिटीज एजुकेटर, नर्स, डाइटिशियन और मनोवैज्ञानिक मिलकर बच्चों और उनके परिवारों को उपचार, खान-पान, मानसिक सहयोग और बीमारी से जुड़ी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हैं।

ऑपरेशन किरण के तहत नगराम पुलिस ने बचाया टूटता परिवार, 25 दिन पुराने विवाद का कराया समझौता ये खबर भी पढ़े : ऑपरेशन किरण के तहत नगराम पुलिस ने बचाया टूटता परिवार, 25 दिन पुराने विवाद का कराया समझौता

अस्पताल की मेडिकल डायरेक्टर व पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. सुधा राव के अनुसार टाइप-1 डायबिटीज गलत खान-पान या जीवनशैली से नहीं, बल्कि एक ऑटोइम्यून बीमारी के कारण होता है। इसमें शरीर इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं को नष्ट कर देता है, इसलिए मरीज को जीवनभर इंसुलिन लेना पड़ता है। एक बच्चे के इलाज पर सालाना 70 से 90 हजार रुपए या उससे अधिक खर्च आता है। आर्थिक तंगी के कारण कई परिवार इलाज प्रभावित करने को मजबूर हो जाते हैं।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जंतर-मंतर पर हिंसा से हड़कंप, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर बवाल, पथराव-लाठीचार्ज, कई पुलिसकर्मी घायल

देर रात तक जंतर-मंतर, टॉलस्टॉय मार्ग और संसद मार्ग के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
जंतर-मंतर पर हिंसा से हड़कंप, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर बवाल, पथराव-लाठीचार्ज, कई पुलिसकर्मी घायल

दिल्ली में आज भी 16 मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC का बड़ा फैसला, इंटरचेंज सुविधा जारी

यह फैसला राजधानी में जारी विरोध-प्रदर्शनों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया माना जा रहा
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
दिल्ली में आज भी 16 मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC का बड़ा फैसला, इंटरचेंज सुविधा जारी

सिक्किम सुरंग त्रासदी: नौ और शव बरामद, मृतक संख्या पहुंची 22, खोज एवं बचाव अभियान जारी

नाम्ची (सिक्किम)। दक्षिण सिक्किम के नाम्ची जिले के समरदुंग, झोलुंगे स्थित एनएचपीसी तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग त्रासदी में...
राष्ट्रीय 
सिक्किम सुरंग त्रासदी: नौ और शव बरामद, मृतक संख्या पहुंची 22, खोज एवं बचाव अभियान जारी

मुंबई मनपा की कैंटीन पर एफडीए का छापा

मुंबई। मुंबई मनपा मुख्यालय की कैंटिन पर अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) की टीम ने बुधवार को छापा मारा। इस...
राज्य  महाराष्ट्र 
 मुंबई मनपा की कैंटीन पर एफडीए का छापा

कसारा रूट पर सितंबर से दौड़ेंगी 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेन

इससे हर लोकल में 800 से 900 यात्रियों की अतिरिक्त क्षमता में इजाफा होगा
राज्य  महाराष्ट्र 
कसारा रूट पर सितंबर से दौड़ेंगी 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेन

उत्तर प्रदेश

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...
उत्तर प्रदेश 
84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) बहराइच के नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। भारत सरकार के सहयोग से खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद बहराइच में 22 जुलाई से...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी