ऑपरेशन किरण के तहत नगराम पुलिस ने बचाया टूटता परिवार, 25 दिन पुराने विवाद का कराया समझौता

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। कमिश्नरेट लखनऊ की दक्षिणी जोन पुलिस ने ऑपरेशन किरण के तहत एक और परिवार को बिखरने से बचाते हुए पति-पत्नी के बीच चल रहे लंबे समय से विवाद का सफल समाधान कराया। पुलिस की काउंसलिंग और समझाइश के बाद दोनों ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने का निर्णय लिया।

पुलिस के अनुसार, थाना नगराम क्षेत्र के एक दंपति के बीच पिछले करीब 25 दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। आरोप था कि पति शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था, जिसके कारण परिवार में लगातार तनाव बना हुआ था।मामले की जानकारी मिलने पर थाना नगराम पुलिस ने ऑपरेशन किरण के तहत दोनों पक्षों को बुलाकर अलग-अलग और संयुक्त रूप से बातचीत की। पुलिस ने धैर्यपूर्वक पति-पत्नी की समस्याओं को सुना और उनके बीच संवाद स्थापित कराया।

हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्द करे अप्लाई ये खबर भी पढ़े : हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्द करे अप्लाई

काउंसलिंग के दौरान पुलिस ने दोनों को आपसी विश्वास, प्रेम और पारिवारिक जिम्मेदारियों का महत्व समझाया। सकारात्मक परामर्श और समझाइश के बाद पति-पत्नी अपने पुराने मतभेद भुलाकर एक साथ रहने और नए सिरे से जीवन शुरू करने पर सहमत हो गए।

समझौता होने के बाद दक्षिणी जोन पुलिस ने दोनों को आपसी प्रेम, सौहार्द और विश्वास के साथ नया जीवन शुरू करने की शुभकामनाएं देते हुए सकुशल उनके घर रवाना किया।कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस का ऑपरेशन किरण पारिवारिक विवादों को सुलझाने, रिश्तों में संवाद स्थापित करने और परिवारों को टूटने से बचाने की दिशा में लगातार प्रभावी भूमिका निभा रहा है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कैशलेस चिकित्सा से वंचित शिक्षणेत्तर कर्मचारी करेंगे आंदोलन, 7 अगस्त को लखनऊ में होगा शक्ति प्रदर्शन

देवरिया। माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा में भेदभाव का आरोप लगाते हुए आंदोलन का बिगुल फूंक...
उत्तर प्रदेश 

ग्राम पंचायत विकास योजना का प्रशिक्षण, सचिवों को सिखाई गई कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया

देवरिया। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत विकासखंड भटनी के ब्लॉक सभागार में सोमवार को ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी)...

29 जुलाई तक पूरी करें प्रधानों की जांच, नहीं तो रुकेगा जुलाई का वेतन

  देवरिया। जनपद में ग्राम प्रधानों के खिलाफ लंबित जांचों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मधुसूदन...

हेल्थ ऐप्स में दवा रिमाइंडर से मेडिकल रिकॉर्ड तक सुरक्षित, जाने कैसे करें इस्तेमाल?

दवा लेने से लेकर इमरजेंसी आईडी और मेडिकल रिकॉर्ड की रख सकता हिस्ट्री आजकल स्मार्टफोन में मौजूद हेल्थ ऐप्स आपकी...
टेक-मित्र 
हेल्थ ऐप्स में दवा रिमाइंडर से मेडिकल रिकॉर्ड तक सुरक्षित, जाने कैसे करें इस्तेमाल?

अतिरिक्त कक्ष का भवन अधूरा, दरवाजे पर लटका ताला, लाखों की लागत वाली परियोजना उपेक्षित

देवरिया। नगर पंचायत बैतालपुर में लाखों रूपये की लागत से बन रहा प्राइमरी विद्यालय का अतिरिक्त कक्ष महीनों से अधूरा...