देश के चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव का नतीजा आएगा आज

-पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल, पुडुचेरी में सुबह आठ बजे शुरू होगी मतगणना

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

- पांच राज्यों की आठ सीटों पर हुए उपचुनाव के मतों की गिनती भी की जाएगी

नई दिल्ली। देश के चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सामने आ जाएंगे। यह राज्य हैं- पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी। सारे देश की नजर इन नतीजों पर टिकी हुई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। पहले डाक मत्रपत्र (पोस्टल बैलट) की गणना होगी। इसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती होगी। पूरी तस्वीर शाम तक साफ होने की उम्मीद है।

इसके अलावा पांच राज्यों की आठ सीटों पर भी आज ही मतगणना होगी। यह वह सीट हैं जहां मौजूदा विधायकों के निधन के बाद पिछले महीने उपचुनाव कराए गए। इनमें गोवा की पोंडा, कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण, नागालैंड की कोरिडांग, त्रिपुरा की धर्मनगर, गुजरात की उमरेठ और महाराष्ट्र की राहुरी एवं बारामती सीट शामिल है।

प्रयागराज : चेन लूटकांड में तीन आरोपित गिरफ्तार, तमंचे और बाइक बरामद ये खबर भी पढ़े : प्रयागराज : चेन लूटकांड में तीन आरोपित गिरफ्तार, तमंचे और बाइक बरामद

इस चुनाव में रिकॉर्ड मतदान, कड़ी सुरक्षा और लाइव वेबकास्टिंग जैसे तकनीकी नवाचारों ने चुनावी प्रक्रिया के विकसित होने का संकेत दिया है। आज शाम तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन सी पार्टी या गठबंधन सत्ता में आएगा। इन राज्यों के चुनावी नतीजों का केवल क्षेत्रीय नहीं राष्ट्रीय राजनीति में भी बड़ा प्रभाव दिखेगा।

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम में लोगों की सबसे अधिक नजर पश्चिम बंगाल पर होगी। अधिकांश एक्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सबसे आगे दिखाया गया है। अगर एक्जिट पोल के अनुमान नतीजों में बदलते हैं तो पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की सत्ता से विदाई के साथ ममता बनर्जी को सत्ता से जाना होगा । केरलम इस बार भी भाजपा के लिए पहेली साबित हो सकता है। एक्जिट पोल के अनुमान तो यही कहते हैं। अभी तक राज्य विधानसभा में भाजपा का पहली बार खाता 2016 में खुला था।

अनेक एक्जिट पोल के अनुमानों में तमिलनाडु में नए राजनीतिक समीकरण देखने को मिल सकते हैं। एक्जिट पोल के अनुसार, असम में भाजपा की वापसी होगी। इससे भाजपा में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की स्थिति और मजबूत होगी। केंद्रशासित पुडुचेरी में एन. रंगासामी के नेतृत्व में एआईएनआरसी और भाजपा गठबंधन सरकार के सत्ता में बने रहने की संभावना जताई जा रही है।

294 सदस्यों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा की 293 सीटों के लिए 77 केंद्रों पर मतगणना होगी। दक्षिण 24 परगना जिले की फलता सीट पर गड़बड़ी की वजह से मतदान रद कर दिया गया है। फलता में 21 मई को दोबारा मतदान होगा। मतगणना को देखते हुए इस बार राज्य में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों और 77 पुलिस पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। मतगणना केंद्रों पर रिटर्निंग अफसरों और पर्यवेक्षकों को छोड़कर कोई भी मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेगा। मतगणना केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा होगा। पहली बार, आयोग ने मतगणना केंद्रों में अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए मतगणना कर्मचारियों के लिए क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान पत्र प्रणाली शुरू की है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नोएडा में डायग्नोस्टिक सेंटर का किया उद्घाटन

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को नोएडा के सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नोएडा में डायग्नोस्टिक सेंटर का किया उद्घाटन

रोजगार मेले के प्रचार वाहन को सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी

कौशाम्बी। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से...
उत्तर प्रदेश 
रोजगार मेले के प्रचार वाहन को सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी

जयंत पर टिप्पणी कर अखिलेश ने जाट समाज का किया अपमान : रोहित

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जयंत चौधरी पर की गई टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय लोक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जयंत पर टिप्पणी कर अखिलेश ने जाट समाज का किया अपमान : रोहित

ईरान ने युद्ध के बीच तेज किया हथियार और सैन्य उपकरणों का उत्पादन

तेहरान। ईरान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल रजा तलाइ-निक ने दावा किया है कि देश की रक्षा उत्पादन...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान ने युद्ध के बीच तेज किया हथियार और सैन्य उपकरणों का उत्पादन

अलविदा या हुसैन की सदाओं के बीच निकाला गया जुलूसे अमारी

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता