बॉन्डी बीच गोलीबारी के बाद ऑस्ट्रेलिया में बंदूक कानून सख्‍त

'गन बायबैक' योजना में राजधानी भी शाम‍िल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने शनिवार को कहा कि ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी (एसीटी) दिसंबर में बॉन्डी बीच पर हुई घातक सामूहिक गोलीबारी के बाद शुरू की गई 'गन बायबैक' योजना में शामिल होगी।

अल्बानीज ने एक बयान में कहा कि ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी (एसीटी) ऑस्ट्रेलिया के बंदूक कानूनों को और मजबूत बनाने के प्रयास के तहत इस योजना को लागू करने पर सहमति जताई है। संघीय सरकार ने जनवरी में इस 'गन बायबैक' योजना से जुड़े कानून पेश किए थे। यह कदम 14 दिसंबर 2025 को सिडनी के प्रसिद्ध बॉन्डी बीच पर आयोजित एक यहूदी उत्सव में हुई गोलीबारी के बाद उठाया गया था, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी। यह 1996 के बाद ऑस्ट्रेलिया की सबसे घातक सामूहिक गोलीबारी थी।

ईरान के 3 फाइटर पायलट कतर ने 6 महीने से कर रखा कैद  ये खबर भी पढ़े : ईरान के 3 फाइटर पायलट कतर ने 6 महीने से कर रखा कैद 

एसीटी ने शुरुआत में ही योजना में शामिल होने की इच्छा जताई थी, लेकिन इसके वित्तपोषण को लेकर संघीय सरकार के साथ बातचीत जारी थी। अंतिम समझौते के तहत, संघीय सरकार 'गन बायबैक' और प्रशासनिक खर्चों का 75 प्रतिशत वहन करेगी, जबकि हथियारों को नष्ट करने की पूरी लागत वह खुद उठाएगी।

अल्बानीज ने कहा, "राष्ट्रीय स्तर पर गन रिफॉर्म यह सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है कि बॉन्डी जैसी यहूदी-विरोधी आतंकवादी घटना दोबारा न हो।"
उन्होंने कहा, "मैं एसीटी सरकार का सहयोग के लिए धन्यवाद करता हूं। हम ऑस्ट्रेलियाई लोगों की बेहतर सुरक्षा के लिए सड़कों से हथियार हटाने की दिशा में साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"

इस फैसले के साथ एसीटी, ऑस्ट्रेलिया के आठ राज्यों और क्षेत्रों में से दूसरा क्षेत्र बन गया है जिसने इस योजना में शामिल होने की सहमति दी है। इससे पहले अगस्त की शुरुआत में न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्‍ल्‍यू) इस योजना में शामिल हुआ था। अल्बानीज ने बताया कि एसीटी में इस समय लगभग 23 हजार बंदूकें हैं और 7 हजार से अधिक लोगों के पास हथियार लाइसेंस हैं।

एनएसडब्‍ल्‍यू सरकार ने कहा है कि उसकी बायबैक योजना के पहले चरण में, जो 2 नवंबर से शुरू होगी, जमा कराई गई बंदूकों के बदले अधिकतम 1,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 717 अमेरिकी डॉलर) तक दिए जाएंगे। योजना के दूसरे चरण में, जो 2027 की शुरुआत में शुरू होगी, अधिक मूल्य वाले हथियार जमा कराने पर अधिकतम 10,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 7,170 अमेरिकी डॉलर) तक का भुगतान किया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डीएम और एसपी ने निरीक्षण कर दिया तटबंध की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश

बस्ती - जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शनिवार को कलवारी-रामपुर तटबंध के किमी. 9.00 के...
उत्तर प्रदेश 
डीएम और एसपी ने निरीक्षण कर दिया तटबंध की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश

गुजरात के विकास को गति देने के लिए अमेरिका दौरे पर सीएम भूपेंद्र

न्यूयॉर्क। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने न्यूयॉर्क में जेपी मॉर्गन, टिलमैन ग्लोबल होल्डिंग्स, उबर और गोलूब कैपिटल के वरिष्ठ...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
गुजरात के विकास को गति देने के लिए अमेरिका दौरे पर सीएम भूपेंद्र

संस्कारयुक्त शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीक को अपना रही विद्या भारती

बस्ती - विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान भारतीय संस्कृति, संस्कार, राष्ट्रीयता एवं आधुनिक ज्ञान-विज्ञान के समन्वय से विद्यार्थियों के...
उत्तर प्रदेश 
संस्कारयुक्त शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीक को अपना रही विद्या भारती

धर्मकांटे पर आधी रात बदमाशों का धावा, लूट के विरोध में दो कर्मचारियों पर हमला

गल्ले की चाबी मांगने पर कर्मचारियों पर किया हमला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
धर्मकांटे पर आधी रात बदमाशों का धावा, लूट के विरोध में दो कर्मचारियों पर हमला

अजय शर्मा जिलाध्यक्ष, मुकेश ठाकुर बने जिला प्रभारी

बस्ती - शनिवार को ऑल इण्डिया महापदमानन्द कम्युनिटी एजूकेटेड एसोसिएशन ‘ एआईएमसीईए’ की समीक्षा बैठक प्रेस क्लब सभागार में संरक्षक...