शिवसेना के नाम-निशान पर बोले राजू वाघमारे- विरोधियों की दलीलें निराधार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे ने पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों और दिशा सालियान मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस को अपनी खोखली होती पार्टी पर ध्यान देने की नसीहत दी।

शिवसेना के प्रवक्ता राजू वाघमारे ने कहा, "कोर्ट में हमारे चिन्ह और पार्टी के नाम को लेकर सुनवाई चल रही है। आज हमारे वकील ने उन सभी दलीलों को पूरी तरह से गलत बताया जो विरोधी पार्टी ने कोर्ट को गुमराह करने के लिए दी थीं। उन्होंने दावा किया था कि इलेक्शन कमीशन सिंबल और पार्टी के बारे में कोई फैसला नहीं ले सकता, यह तर्क देते हुए कि अगर डिसक्वालिफिकेशन का मामला पेंडिंग है तो कोई फैसला नहीं लिया जा सकता।"

 विधायक पूजा पाल से हुई साइबर ठगी मामले की जांच शुरु ये खबर भी पढ़े :  विधायक पूजा पाल से हुई साइबर ठगी मामले की जांच शुरु

शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि हमारे वकीलों ने सफलतापूर्वक यह दिखा दिया कि कहीं भी, किसी भी एक्ट या कानून में यह नहीं लिखा है कि डिसक्वालिफिकेशन की कार्रवाई चलने के दौरान इलेक्शन कमीशन को फैसला लेने से रोका गया है।

शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने हमें शिवसेना का नाम और निशान पूरी तरह से कानून और संविधान के दायरे में रहकर सौंपा है। आयोग ने संविधान, चुनाव आयोग के नियमों और सुप्रीम कोर्ट के पिछले फैसलों को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया है। हमने न किसी की चोरी की है, न डाका डाला है।

वाघमारे ने कहा कि यह फैसला बाबा साहेब अंबेडकर के बनाए कानून के अनुसार ही दिया गया है। ऐसे में बचकाने पोस्ट करके राहुल गांधी क्या दिखाना चाहते हैं, समझ से परे है। उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें अपनी पार्टी की तरफ देखना चाहिए। कांग्रेस अंदर से खोखली हो चुकी है और उनके नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। राहुल गांधी को शिवसेना पर टिप्पणी करने के बजाय अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए।

शिवसेना के प्रवक्ता राजू वाघमारे ने दिशा सालियान की मौत के मामले पर कहा, "दिशा सालियान के बुजुर्ग पिता, जिन्होंने अपनी बेटी को खो दिया है, के दुख को देखते हुए, उन्होंने अपने पास मौजूद सबूतों के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने एफआईआर में कई लोगों के नाम लिए हैं। आदित्य ठाकरे खुद कहते हैं कि वह दिशा सालियान से कभी मिले नहीं हैं और न ही उन्हें देखा है। जाहिर है कि अब जब एफआईआर में नाम आ गए हैं, तो लोग इस बारे में बात करेंगे।"

 

 

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान