डिवाइडर पार कर पलटी स्लीपर बस, तीन की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोटा। शहर के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में नयागांव पुलिया के पास बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा रात में उस समय हुआ जब एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में घुस गई और पलट गई।

पुलिस के अनुसार निजी कंपनी की यह बस अहमदाबाद से ग्वालियर-भिंड जा रही थी, जिसमें अधिकांश यात्री मध्यप्रदेश के थे। बस के पलटते ही उसमें सवार यात्री अंदर फंस गए और कई लोग टूटे कांच से बाहर सड़क पर गिर गए।

हादसे में जिन तीन लोगों की मौत हुई, वे ड्राइवर केबिन में बैठे थे। बस पलटने के दौरान केबिन का फ्रंट मिरर टूट गया और ये लोग सड़क पर गिर गए। उसी समय सामने से आ रहे ट्रॉले ने उन्हें कुचल दिया। मृतकों में से दो की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब ढाई घंटे तक राहत कार्य चलाकर घायलों को बाहर निकाला।

धौलपुर में कॉलेज छात्र की हत्या से सनसनी, जंगल में प्लास्टिक से ढका मिला शव ये खबर भी पढ़े : धौलपुर में कॉलेज छात्र की हत्या से सनसनी, जंगल में प्लास्टिक से ढका मिला शव

कई यात्री बस के अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। घायलों को कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे को लेकर अलग-अलग कारण सामने आ रहे हैं। यात्रियों का दावा है कि बस के फ्रंट मिरर पर किसी ने पत्थर मारा था, जिससे चालक घबरा गया और बस का नियंत्रण खो बैठा। वहीं पुलिस के अनुसार सड़क पर अचानक किसी जानवर के आने की आशंका भी जताई जा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और बस चालक भी गंभीर रूप से घायल है, जिससे पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

हादसे में घायल यात्रियों ने बताया कि बस अचानक लहराने लगी और कुछ ही क्षणों में पलट गई। अधिकतर यात्री उस समय सो रहे थे, जिससे कई लोग सीटों के नीचे दब गए।

कुछ यात्रियों ने कांच तोड़कर खुद को और अपने परिजनों को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हापुड़: NH-9 पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-अर्टिगा की टक्कर में 3 की मौत, 8 घायल

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे (NH-9) पर गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के स्याना चौपला के...
उत्तर प्रदेश 
हापुड़: NH-9 पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-अर्टिगा की टक्कर में 3 की मौत, 8 घायल

लखनऊ में नाबालिग से दुष्कर्म का खुलासा: 70 वर्षीय मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, होटल में रची गई थी साजिश

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले का कमिश्नरेट पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में नाबालिग से दुष्कर्म का खुलासा: 70 वर्षीय मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, होटल में रची गई थी साजिश

होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर में धमाका, अमेरिका-ईरान ने फिलहाल रोके सैन्य हमले

तेहरान/वाशिंगटन। मध्य पूर्व (पश्चिम एशिया) में हमले तो रुक गए हैं पर होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर में धमाका, अमेरिका-ईरान ने फिलहाल रोके सैन्य हमले

नेपाल के कप्तानगंज में बोलबम कांवरिया यात्रा पर मुस्लिम समुदाय का हमला, पुलिस ने चलाई गोली, हिन्दू युवक की मौत

काठमांडू। नेपाल के सीमावर्ती सुनसरी जिले के देवानगंज गांव के कप्तानगंज में मुस्लिम समुदाय द्वारा बोलबम कांवरिया यात्रा पर जा...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल के कप्तानगंज में बोलबम कांवरिया यात्रा पर मुस्लिम समुदाय का हमला, पुलिस ने चलाई गोली, हिन्दू युवक की मौत

राष्ट्रमंडल खेल 2026: राजा मुथुपांडी ने भारोत्तोलन में जीता रजत, भारत की झोली में आया चौथा पदक

ग्लासगो।भारतीय भारोत्तोलक राजा मुथुपांडी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष 65 किलोग्राम भार वर्ग में रजत...
खेल 
राष्ट्रमंडल खेल 2026: राजा मुथुपांडी ने भारोत्तोलन में जीता रजत, भारत की झोली में आया चौथा पदक

उत्तर प्रदेश

हापुड़: NH-9 पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-अर्टिगा की टक्कर में 3 की मौत, 8 घायल

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे (NH-9) पर गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के स्याना चौपला के...
उत्तर प्रदेश 
हापुड़: NH-9 पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-अर्टिगा की टक्कर में 3 की मौत, 8 घायल

लखनऊ में नाबालिग से दुष्कर्म का खुलासा: 70 वर्षीय मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, होटल में रची गई थी साजिश

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले का कमिश्नरेट पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में नाबालिग से दुष्कर्म का खुलासा: 70 वर्षीय मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, होटल में रची गई थी साजिश

उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन

फिरोजाबाद, नगर पंचायत मक्खनपुर क्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्यक्ष श्रीमती गीता देवी एवं अधिशासी अधिकारी  आशुतोष त्रिपाठी के...
उत्तर प्रदेश 
उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन

हर विधानसभा क्षेत्र की गौशालाओं का होगा सर्वे : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

छात्रों के संघर्ष के परिणामस्वरूप केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर विधानसभा क्षेत्र की गौशालाओं का होगा सर्वे : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद