एसआई भर्ती पेपर लीक मामला: आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा का चालक गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के तत्कालीन सदस्य बाबूलाल कटारा के चालक नादान सिंह राठौड़ को गिरफ्तार किया है।

आरोपी पर अपने बेटे अजय प्रताप सिंह को परीक्षा में अवैध लाभ दिलाने के लिए पेपर और उत्तर उपलब्ध करवाने का आरोप है। एसओजी अजय प्रताप सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि नादान सिंह ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बेटे को एसआई भर्ती परीक्षा में पास करवाने के लिए सुनियोजित साजिश रची।

पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले; जोधपुर को मिला नया पुलिस आयुक्त ये खबर भी पढ़े : पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले; जोधपुर को मिला नया पुलिस आयुक्त

जांच में सामने आया कि उसने बेटे से एसआई भर्ती का फॉर्म भरवाया और तत्कालीन आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा से परीक्षा में मदद सुनिश्चित करवाई।

जांच के दौरान पता चला कि बाबूलाल कटारा ने परीक्षा से पहले तीनों दिन के प्रश्नपत्र और उत्तर अपने भांजे विजय कुमार डामोर को उपलब्ध करवाए थे। नादान सिंह ने विजय डामोर से प्रश्न और उत्तर लेकर अपने बेटे अजय प्रताप तक पहुंचाए।

एसओजी के अनुसार लीक पेपर पढ़कर परीक्षा देने वाले अजय प्रताप सिंह को हिंदी विषय में 200 में से 174.28 तथा सामान्य ज्ञान में 200 में से 150.2 अंक प्राप्त हुए थे, जिससे वह परीक्षा में सफल हो गया। अजय प्रताप सिंह को एसओजी ने 18 अगस्त 2025 को गिरफ्तार किया था।

अब एसओजी ने नादान सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 22 मई तक रिमांड पर भेजा गया है। एसओजी उससे पूछताछ कर रही है कि उसे पेपर लीक की जानकारी कैसे मिली और पूरे नेटवर्क में उसकी क्या भूमिका रही।

एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि राजस्थान पुलिस में एसआई पदों पर भर्ती के लिए आरपीएससी द्वारा परीक्षा आयोजित की गई थी। इस पेपर लीक मामले में अब तक 141 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एसओजी पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी नादान सिंह राठौड़ मूल रूप से पदमपुरा (अजमेर) का निवासी है और फिलहाल अजमेर पुलिस लाइन के पास महादेव नगर में रह रहा था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भारत-नेपाल सीमा पर 237 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल बरामद

थाना क्षेत्र के पड़रिया चौराहा के पास तलाशी के दौरान गिरफ्तार हुए तस्कर  बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की...
उत्तर प्रदेश 
भारत-नेपाल सीमा पर 237 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल बरामद

शराब पार्टी बनी खूनी संघर्ष, युवक को मारी गोली ,आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा आरोपित के पास से तमंचा कारतूस भी बरामद बागपत। बागपत जनपद के...
उत्तर प्रदेश 
शराब पार्टी बनी खूनी संघर्ष,  युवक को मारी गोली ,आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

कम बजट में प्रीमियम ऑडियो! ओप्पो ने लॉन्च किया 'ओप्पो एनको एयर 5' इयरबड 

चार्जिंग केस में 530mAh और प्रत्येक इयरबड में 62mAh की बैटरी दी ओप्पो ने भारतीय बाजार में अपना नया ट्रू...
टेक-मित्र 
कम बजट में प्रीमियम ऑडियो! ओप्पो ने लॉन्च किया 'ओप्पो एनको एयर 5' इयरबड 

मोटोरोला ने दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया मोटोरोला G77 पावर, जानें कैमरा और फीचर्स...

लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक 2,000 रुपये की छूट के बाद इसे 23,999 रुपये में खरीद सकते  मोटोरोला ने भारतीय...
टेक-मित्र 
मोटोरोला ने दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया मोटोरोला G77 पावर, जानें कैमरा और फीचर्स...

ताल–महल: हमीरपुर की ऐतिहासिक पहचान का गौरव- राजन कुमार शर्मा

पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसे बाजार केवल वस्तुओं के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं बल्कि वे विचारों, लोक परंपराओं का भी केंद्र...
विचार मित्र 
ताल–महल: हमीरपुर की ऐतिहासिक पहचान का गौरव- राजन कुमार शर्मा

उत्तर प्रदेश

भारत-नेपाल सीमा पर 237 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल बरामद

थाना क्षेत्र के पड़रिया चौराहा के पास तलाशी के दौरान गिरफ्तार हुए तस्कर  बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की...
उत्तर प्रदेश 
भारत-नेपाल सीमा पर 237 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल बरामद

शराब पार्टी बनी खूनी संघर्ष, युवक को मारी गोली ,आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा आरोपित के पास से तमंचा कारतूस भी बरामद बागपत। बागपत जनपद के...
उत्तर प्रदेश 
शराब पार्टी बनी खूनी संघर्ष,  युवक को मारी गोली ,आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

अयोध्या: राम मंदिर दान लूट : कुतर्कों की इंतेहा  ? निर्मल रानी

एसआईटी को जांच की रिपोर्ट दाख़िल करने का निर्देश  प्रभु श्री राम मंदिर,अयोध्या में दान व चढ़ावे के पैसों व...
उत्तर प्रदेश 
अयोध्या: राम मंदिर दान लूट : कुतर्कों की इंतेहा  ? निर्मल रानी

देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में भटनी थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव मिला पहचान...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ