होटल के रूफटॉप पर संचालित नाइट क्लब में पुलिस ने मारी रेड, हुक्का सामग्री जब्त

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल जिला स्पेशल टीम (क्राइम ब्रांच सीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए शहर के पॉश इलाके एमआई रोड पर शनिवार को होटल की छत पर चल रहे अवैध हुक्का बार का पर्दाफाश किया।

सीएसटी की टीम ने जालूपुरा थाना पुलिस के साथ मिलकर होटल ग्राण्ड चाणक्य की रूफटॉप पर संचालित ‘क्लब नाइट जार रिलोडेड’ में दबिश दी और मौके से भारी मात्रा में हुक्का सामग्री जब्त की।

डीसीपी (क्राइम) संजीव नैन के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि होटल लेजर इन ग्राण्ड चाणक्य की तीसरी मंजिल पर अवैध रूप से हुक्का परोसा जा रहा है। इस पर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के मार्गदर्शन और विशेष पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देशन में टीम गठित की और फिर टीम ने छापा मारकर नियमों की अवहेलना करते हुए हुक्का बार संचालित पाया।

ट्रेन की चपेट में आए आरपीएफ जवान की तिरंगे में अंतिम विदाई ये खबर भी पढ़े : ट्रेन की चपेट में आए आरपीएफ जवान की तिरंगे में अंतिम विदाई

वहीं इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 17 हुक्के मय चिलम, 5 पाइप तथा विभिन्न फ्लेवर युक्त तंबाकू सामग्री बरामद की। वहीं हुक्का पीते हुए मिले 5 व्यक्तियों के खिलाफ कोटप्पा एक्ट के तहत चालान किए गए।

पुलिस ने बार मैनेजर ब्रिजेश निवासी चमोली (उत्तराखंड) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ जालूपुरा थाने में राजस्थान धूम्रपान प्रतिषेध अधिनियम 2000 और सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद (राजस्थान संशोधन) अधिनियम 2019 की धाराओं 4A व 21A के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रदेश में ट्रॉमा एंड इमरजेंसी नेटवर्क विकसित किया जा रहा:डिप्टी सीएम ब्रजेश

लखनऊ। आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था किसी भी मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली की महत्वपूर्ण आधारशिला है। गंभीर एवं आकस्मिक परिस्थितियों में मरीज को...
उत्तर प्रदेश 
प्रदेश में ट्रॉमा एंड इमरजेंसी नेटवर्क विकसित किया जा रहा:डिप्टी सीएम ब्रजेश

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

लखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार को इन्दिरा...
उत्तर प्रदेश 
तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

रक्षाबंधन पर यूपी में रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं

लखनऊ। रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निश्शुल्क बस यात्रा की घोषणा के बाद परिवहन विभाग सुरक्षित सफर को लेकर तैयारियां...