ऐतिहासिक कानून का विरोध कर विपक्ष ने महिला विरोधी मानसिकता उजागर की: केंद्रीय मंत्री

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बीकानेर। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रविवार काे बीकानेर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने पत्रकाराें से कहा कि महिलाओं को संसद एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले इस ऐतिहासिक कानून का विरोध कर विपक्ष ने एक बार फिर अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर कर दी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब देश की मातृशक्ति को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का अवसर आया तो विपक्षी दलों ने बहानेबाजी, भ्रम फैलाने और प्रक्रिया को बाधित करने का काम किया।

सीजेपी के प्रदर्शन में हंगामा : पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़ा थप्पड़ ये खबर भी पढ़े : सीजेपी के प्रदर्शन में हंगामा : पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़ा थप्पड़

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने इस महत्वपूर्ण विधेयक को कमजोर करने और महिलाओं के अधिकारों को टालने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है।

मेघवाल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक बिल नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के सपनों और उनकी भागीदारी का प्रतीक है। ऐसे में विपक्ष द्वारा इस विषय पर नकारात्मक राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

मानसून से पहले राजस्थान में झमाझम बारिश, कई जिलों में सामान्य से ज्यादा वर्षा दर्ज ये खबर भी पढ़े : मानसून से पहले राजस्थान में झमाझम बारिश, कई जिलों में सामान्य से ज्यादा वर्षा दर्ज

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को उनका संवैधानिक हक दिलाने का कार्य किया है, जबकि विपक्ष वर्षों तक केवल राजनीति करता रहा।

राजधानी जयपुर में मिस्टर राजस्थान सीजन-5 के मेगा ऑडिशन में उमड़ा युवाओं का उत्साह ये खबर भी पढ़े : राजधानी जयपुर में मिस्टर राजस्थान सीजन-5 के मेगा ऑडिशन में उमड़ा युवाओं का उत्साह

मेघवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं और नारी शक्ति वंदन अधिनियम उसी श्रृंखला का महत्वपूर्ण अध्याय है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल महिलाओं के अधिकारों पर केवल राजनीति करते हैं, जबकि वास्तविक सशक्तिकरण के प्रयासों का विरोध करते हैं।

यह बिल महिलाओं के लिए ऐतिहासिक अवसर था जिसे विपक्ष ने गंवा दिया। विपक्ष का विरोध यह दर्शाता है कि वे महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने के पक्ष में नहीं हैं।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया आज की प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, सुमन छाजेड़, महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, राजेंद्र पंवार, प्रभारी ओम सारस्वत, कमल गहलोत उपस्थित रहे।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नाेएडा में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 में रहने वाले एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

मणिपुर में मादक पदार्थ, उग्रवाद और वसूली गिरोहों पर पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामद

इंफाल। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने राज्यभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी,...
राष्ट्रीय  राज्य 
मणिपुर में मादक पदार्थ, उग्रवाद और वसूली गिरोहों पर पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामद

प्रो. प्रसांत चंद्र महालनोबिस: भारतीय सांख्यिकी के जनक, जिनके आंकड़ों ने देश का भविष्य गढ़ा

नई दिल्ली। आज देशभर में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन आधुनिक भारतीय सांख्यिकी के जनक प्रो....
राष्ट्रीय  शिक्षा-रोजगार 
प्रो. प्रसांत चंद्र महालनोबिस: भारतीय सांख्यिकी के जनक, जिनके आंकड़ों ने देश का भविष्य गढ़ा

यूएस ओपन बैडमिंटन के फाइनल में हारे किदांबी श्रीकांत

फुलर्टन। भारत के अनुभवी शटलर किदांबी श्रीकांत का यूएस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतने का सपना अधूरा रह गया।...
खेल 
यूएस ओपन बैडमिंटन के फाइनल में हारे किदांबी श्रीकांत

सेब पर मौसम की मार, हिमाचल में ब्लूबेरी को बनाया जा रहा नया विकल्प

शिमला। हिमाचल प्रदेश की पहचान सेब बागवानी से जुड़ी रही है, लेकिन बदलते मौसम ने इस फसल के सामने नई...
राज्य  हिमाचल 
सेब पर मौसम की मार, हिमाचल में ब्लूबेरी को बनाया जा रहा नया विकल्प

उत्तर प्रदेश

नाेएडा में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 में रहने वाले एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

खंभे पर चढ़कर बिजली का फाल्ट ठीक कर रहे संविदा कर्मी को लगा करंट, उपचार के दौरान मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्ध नगर जिले में नाेएडा के थाना कासना क्षेत्र के लड़पुरा गांव में बिजली के खंभे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 खंभे पर चढ़कर बिजली का फाल्ट ठीक कर रहे संविदा कर्मी को लगा करंट, उपचार के दौरान मौत

बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी के पास एक बस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

आगरा के होटल में बेसुध महिला की आबरू से खिलवाड़ करते युवकों का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला की अर्धचेतन स्थिति में उसके कपड़े उतार कर वीडिओ बनाते हुए कुछ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आगरा के होटल में बेसुध महिला की आबरू से खिलवाड़ करते युवकों का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज