आगरा के होटल में बेसुध महिला की आबरू से खिलवाड़ करते युवकों का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला की अर्धचेतन स्थिति में उसके कपड़े उतार कर वीडिओ बनाते हुए कुछ लोगों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अपने स्तर से कार्रवाई करते हुए आईटी एक्ट और निजता हनन में अभियोग पंजीकृत किया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में थाना क्षेत्र मंटोला अंतर्गत व्यापारिक क्षेत्र दरेसी स्थित एक होटल के कमरे में एक महिला के वायरल वीडियो के मुताबिक महिला अर्धचेतन और बेसुध स्थिति में बताई गयी है, के साथ तीन युवकों द्वारा उसकी इज्जत के साथ खिलवाड़ करते हुए कुछ आपत्तिजनक वीडियो पुलिस को प्राप्त हुए है। यह वीडियो करीब 3 दिन पुराने बताए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने अपने स्तर से कार्रवाई करते हुए मंटोला के ही कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारंभ कर दी है। अभी तक इस मामले में महिला की पहचान नहीं हो सकी है और न ही अभी तक महिला की तरफ से कोई तहरीर दी गई है। वीडियो में महिला लड़खड़ाती और बेसुध स्थिति में दिखना बताया गया, जिसके कपड़े उतारते हुआ एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है,एक व्यक्ति वीडियो बना रहा है और तीसरा व्यक्ति पलंग पर बैठा हुआ है, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तक वीडियो पहुंचने पर इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपने स्तर से थाना मंटोला में आईटी एक्ट और निजता हनन से संबंधित सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। पुलिस द्वारा वीडियो की गहनता से जानकारी की गई और वीडियो में दिखे कुछ लोगों की पहचान करने के बाद पुलिस द्वारा उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ के साथ-साथ होटल कर्मचारियों से भी मामले की पूरी जानकारी ले रही है कि किन परिस्थितियों में यह कमरा किराए पर उठाया गया। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में से एक व्यक्ति टेंपो चालक बताया गया है।
ये खबर भी पढ़े : पप्पू गुप्ता हत्याकांड का अंत, एक लाख का इनामी मुख्य शूटर सरबजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेरडीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया अभी तक पीड़ित महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण तथ्य जानकारी में आए हैं। जल्दी ही मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
